{"_id":"60efa43eef0399742d666bb7","slug":"diesel-petrol-price-today-15-july-2021-in-haryana-petrol-diesel-price-15-july-2021-know-rates-according-to-iocl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol Diesel Price: हरियाणा में 98.62 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 89.96 रुपये बिक रहा डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Petrol Diesel Price: हरियाणा में 98.62 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 89.96 रुपये बिक रहा डीजल
Thu, 15 Jul 2021 08:28 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 15 Jul 2021 08:28 AM IST
सार
चंडीगढ़ में डीजल 89.50 रुपये और पेट्रोल का दाम बढ़कर 97.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
हरियाणा में 15 जुलाई को पेट्रोल का दाम 98.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल का दाम 89.96 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं चंडीगढ़ में डीजल 89.50 रुपये और पेट्रोल का दाम बढ़कर 97.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-15 के पेट्रोल पंप पर बुधवार को युवा कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए लोगों को 60-60 रुपये दिए। युवा कांग्रेस नेता मनोज लुबाना ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत काफी बढ़ गई है, इसलिए केंद्र व प्रशासन की ओर से पेट्रोल-डीजल पर जो टैक्स लिए जाते हैं, वह टैक्स लोगों को युवा कांग्रेस के नेताओं ने लौटाया।
विज्ञापन
मनोज लुबाना ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल भरवाने वालों को टैक्स के पैसे लौटाए। नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से जनता त्रस्त हो गई है। सरकार केवल मुनाफा देख रही है। केंद्र सरकार सत्ता के अहंकार में डूब गई है। मनोज लुबाना ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने आम लोगों पर बोझ डाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार को लोगों की चिंता नहीं है, क्योंकि वह केवल राजस्व और बड़ी तेल कंपनियों के हितों की सेवा के बारे में चिंतित है।
विज्ञापन
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।