फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   cylinder bursts, three workers buried

सिलेंडर फटने तीन मजदूर मलबे में दबे

Mon, 31 Mar 2014 11:19 PM IST
अमर उजाला पलवल
अमर उजाला पलवल Updated Mon, 31 Mar 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
cylinder bursts, three workers buried

पलवल। रविवार की रात शमशाबाद स्थित एक मकान में रखा रसोई गैस सिलेंडर अचानक फट गया। सिलेंडर के फटने बाद मकान मलबे में तब्दील हो गया। मकान में सो रहे तीन व्यक्ति मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिला अलीगढ़ निवासी प्रवीण (35), घनश्याम (30) व महेश (28) पिछले छह माह से शमशाबाद स्थित इस मकान में किराये पर रह रहे थे। तीनों यहां पर मजदूरी करते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि रात के करीब 11 बजे मकान में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर सभी की नींद खुल गई। नींद खुलने पर बाहर निकल कर देखा तो मकान का एक कमरा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। मकान की छत और दीवार मलबे का रूप ले चुकी थी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि वहां से चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रहीं थीं। पड़ोसियों ने घायलावस्था में तीनों व्यक्ति को मलवे से बाहर निकाला और 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्तियों के बयान के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed