फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Skeleton of unidentified person found in Dabkori village, Panchkula; atmosphere of panic prevails in the area

Haryana: पंचकूला के गांव दबकौरी में मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल, इलाके में दहशत का माहौल

Tue, 12 May 2026 12:16 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकुला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकुला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 12 May 2026 12:16 PM IST
सार

कंकाल गांव दबकौरी में कम्युनिटी सेंटर के नजदीक और एक दवाई फैक्ट्री के ठीक सामने संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। आज सुबह वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति की नजर इस कंकाल पर पड़ी, जिसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी।

विज्ञापन
Skeleton of unidentified person found in Dabkori village, Panchkula; atmosphere of panic prevails in the area
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला नगर निगम के वार्ड नंबर 20 के तहत आने वाले गांव दबकौरी में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल बरामद हुआ। कंकाल मिलने की खबर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


कहां मिला कंकाल
जानकारी के अनुसार, कंकाल गांव दबकौरी में कम्युनिटी सेंटर के नजदीक और एक दवाई फैक्ट्री के ठीक सामने संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। आज सुबह वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति की नजर इस कंकाल पर पड़ी, जिसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी।
विज्ञापन


क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस और 'सीन ऑफ क्राइम' की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक और क्राइम टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और मौके से फिंगरप्रिंट व अन्य जरूरी साक्ष्य (सबूत) इकट्ठा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया नागरिक अस्पताल
पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अज्ञात कंकाल को कब्जे में ले लिया है। मौत के असल कारणों और मृतक की पहचान का पता लगाने के लिए कंकाल को सेक्टर 6 स्थित पंचकूला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।


इस मामले पर जानकारी देते हुए रामगढ़ पुलिस चौकी के इंचार्ज तेजेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा कंकाल मिलने की सूचना दी गई थी। कंकाल की हालत देखकर यह साफ प्रतीत होता है कि यह शव काफी दिन पुराना है और पूरी तरह गल-सड़ कर कंकाल में तब्दील हो चुका है। पुलिस अब आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed