{"_id":"6263be2c857f2775935f436e","slug":"main-witness-of-murder-and-his-accomplice-have-been-attacked-in-bawani-khera","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: हत्या के मुख्य गवाह और साथी पर जानलेवा हमला, गाड़ी के शीशे तोड़ ले गए नकदी और फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: हत्या के मुख्य गवाह और साथी पर जानलेवा हमला, गाड़ी के शीशे तोड़ ले गए नकदी और फोन
Sat, 23 Apr 2022 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:22 PM IST
सार
आरोपियों ने पीड़ितों की गाड़ी को सामने से सीधी टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी में सवार अन्य लोगों ने तेजधार हथियार से उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपी उन्हें मरा हुआ समझकर मौके पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक की हत्या के मामले में मुख्य गवाह और उसके साथी पर बीच रास्ते में गाड़ी रोककर जानलेवा हमला किए जाने और गाड़ी के शीशे तोड़कर एक लाख 35 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीन ले जाने का मामला सामने आया है। फिलहाल बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में छह नामजद सहित तीन चार अन्य युवकों के खिलाफ छीनाझपटी सहित हत्या प्रयास की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव रामुपुरा बलियाली निवासी 27 वर्षीय अमित ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 20 अप्रैल की दोपहर डेढ़ बजे अपनी बोलेरो गाड़ी में गांव के ही जितेंद्र उर्फ बटलू के साथ वाया बीरण कच्चे रास्ते से गांव जा रहा था। गाड़ी वह खुद चला रहा था। जब वह गांव के समीप ड्रेन के पास पहुंचे तो गांव रामुपुरा की तरफ से एक सफेद रंग की कैंपर गाड़ी आई। जिसे रामुपुरा बलियाली का राहुल चला रहा था। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को सामने से सीधी टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी में सवार अन्य लोगों ने तेजधार हथियार से उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपी उन्हें मरा हुआ समझकर मौके पर छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और अंदर रखी करीब एक लाख 35 हजार रुपये की नकदी और उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। अमित ने पुलिस को बताया कि राहुल व अन्य ने मिलकर 2016 में महेश की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में जितेंद्र मुख्य गवाह था। इसी रंजिश को लेकर राहुल, अशोक, उर्फ मगु, सचिन, आशु, महेंद्र व अन्य ने उन पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
इस संबंध में बवानीखेड़ा पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर रोहताश सिंह ने बताया कि पुलिस ने अमित की शिकायत पर आरोपी राहुल, अशोक उर्फ मगु, सचिन, महेंद्र, टडु, आशु व तीन चार अन्य युवकों के खिलाफ हत्या प्रयास व नगदी छीनने के मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।