फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana 39 market secretaries from eight districts face action in paddy scam

Haryana: धान घोटाले में आठ जिलों के 39 मंडी सचिवों पर गिरी गाज, गेट पास काटने में अनियमितता बरतने का आरोप

Sun, 07 Dec 2025 08:41 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 07 Dec 2025 08:41 AM IST
सार

हरियाणा ने इस साल धान की तय लक्ष्य से ज्यादा खरीद की है। हरियाणा में पीआर धान की खरीद का लक्ष्य 54 लाख मीट्रिक टन था, जबकि सरकार की ओर से 62 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया।

विज्ञापन
Haryana 39 market secretaries from eight districts face action in paddy scam
मंडी में पड़ी धान की फसल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सरकार ने धान घोटाले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आठ जिलों के 39 मंडी सचिवों को चार्जशीट किया है। उन पर यह कार्रवाई हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) के रूल 4 बी के तहत की गई है। इन सभी पर गेट पास काटने में अनियमितता बरतने के आरोप हैं। इन सचिवों के अधीन आने वाली अधिकतर मंडियों में मंडी से बाहर के आइपी एड्रेस पर गेट पास काटे गए हैं। इससे पहले सरकार की ओर से बाजरा व धान घोटाले में दस अधिकारियों के खिलाफ निलंबन व एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा चुकी है। जिन मंडी सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वह करनाल, कैथल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, फतेहाबाद, हिसार, जींद में तैनात थे।

विज्ञापन


हरियाणा ने इस साल धान की तय लक्ष्य से ज्यादा खरीद की है। हरियाणा में पीआर धान की खरीद का लक्ष्य 54 लाख मीट्रिक टन था, जबकि सरकार की ओर से 62 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया। हरियाणा सरकार को इस पर शक हुआ और सभी उपायुक्तों से इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई। डीसी की जांच में छह जिलों में गड़बड़ियां मिलीं। डीसी की रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने सभी 39 मंडी सचिवों को चार्जशीट कर दिया। इस बारे में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी निर्देश दिए थे कि किसी भी आरोपी को बख्शा न जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इनके खिलाफ की गई कार्रवाई
भूना मार्केट कमेटी के ईश्वर सिंह, असंध के कृष्ण धनखड़, बिलासपुर मार्केट कमेटी की सुमन लता, चीका के सतबीर रवीश, छछरौली के रिषीराज, धारसूल के रोशन लाल, ढांड मार्केट कमेटी की देविंदर मोर, फतेहाबाद के यशपाल मेहता, घरौंडा के चंद्र प्रकाश, इंद्री के जसबीर सिंह, इस्लाइमाबाद चंदर सिंह, जाखल के विकास गुप्ता, जाखल के अरविंद शर्मा, जगाधरी के विशाल गर्ग, कैथल के नरेंद्र धुल, कलायत के बलवान सिंह, कुंजपुरा के अजय संधू, लाडवा के संत कुमार, करनाल की आशा, नरवाना की पूजा, निगदू के संदीप, पेहवा के बलवान सिंह, पिपली के गुरमीत सिंह, पुंडरी के गुलाब सिंह, रादौर के राजीव चोपड़ा, रतिया के राजकुमार, साढौरा के सुरेंद्र कुमार, शाहबाद के कृष्ण मलिक, सिवान के मंजीत सिंह, तारावड़ी के संजीव सचदेवा, थानेसर के हरजीत सिंह, टोहाना के संदीप गर्ग, उकलाना की सुमन, बराड़ा के राहुल, अंबाला सिटी के दलेल सिंह, शहजादपुर के अफसार सिंह, मुलाना की कविता नरवाल, नारायणगढ़ के अखिलेश, नैनोला के दलेल सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed