फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dead body was thrown on Markanda Dam after killing a woman in Kurukshetra

Kurukshetra: क्षत-विक्षत शव मिलने का मामला, महिला की हत्या कर मारकंडा बांध पर फेंका था शव

Tue, 05 Sep 2023 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झांसा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 10:05 PM IST
सार

सिर में चोट हत्या मार की थी। गले का हिस्सा गायब मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Dead body was thrown on Markanda Dam after killing a woman in Kurukshetra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के झांसा क्षेत्र में गत सप्ताह गांव रोहटी के पास मारकंडा बांध से बरामद महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के सिर में चोट मारकर उसकी हत्या करके शव यहां फेंक दिया था। उसी आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 201 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त को पुलिस ने मारकंडा बांध के पास झाड़ियों से शव को बरामद किया था। कुत्तों ने शव का चेहरे और सिर को बुरी तरह से नोंच रखा था। सिर और चेहरे की हड्डियां बाहर दिखने लगी थी। इस क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन


चिकित्सकों के पैनल फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी, डॉ. गौरव कौशिक और डाॅ. अनुपमा ने शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के सिर पर चोट मारकर हत्या की गई थी। महिला के दिमाग में खून का थक्का जमा हुआ था। साथ ही महिला के गले का एक हिस्सा भी गायब था। पैनल ने विसरा भी केमिकल जांच के लिए पुलिस को दिया है। साथ ही डीएनए जांच के लिए दांत का सैंपल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या का केस दर्ज
थाना झांसा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed