फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chhattisgarhs girl pleads with Haryanas DGP for cancellation of misdeed complaint in Panchkula

पंचकूला: दुष्कर्म की शिकायत रद्द करने पर छत्तीसगढ़ की युवती ने हरियाणा के डीजीपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

Thu, 28 Oct 2021 01:32 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Published by: प्रमोद कुमार Updated Thu, 28 Oct 2021 01:32 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की एक दुष्कर्म पीड़िता ने महिला थाने की आईओ और एसएचओ पर बिना उसको जानकारी दिए शिकायत कैंसल करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आरोपी स्वयं को डीएसपी का बेटा बताता है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने अब कार्रवाई नहीं होने पर हरियाणा के डीजीपी से गुहार लगाई है। युवती ने पंचकूला में यह शिकायत दी है।

विज्ञापन
Chhattisgarhs girl pleads with Haryanas DGP for cancellation of misdeed complaint in Panchkula
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित महिला थाने में छत्तीसगढ़ की युवती ने दुष्कर्म के आरोप लगाकर सुधीर राणा के खिलाफ 5 अगस्त को शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि आईओ सुनीता और एसएचओ नेहा चौहान ने बिना जानकारी दिए एफआईआर कैंसल कर दी। न तो इसके लिए कॉल की और न ही कोई नोटिस दिया गया। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी सुधीर राणा ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की तरफ से बिना नोटिस दिए एफआईआर रद्द कर दी गई। युवती ने बुधवार को यह शिकायत पंचकूला स्थित डीजीपी ऑफिस में दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव: हलके के बड़े गांवों के सरपंचों की चौधर तय करेगी चंडीगढ़ की राह
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर बनाए थे संबंध  
युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर आरोपी सुधीर राणा ने उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म किया था। इस दौरान वह उसे होटल में ले जाकर संबंध बनाता था। युवती ने बताया कि उसने शादी करने के लिए एक साल का समय मांगा। इस पर उसने हामी भर दी। इसके बाद उसने अपना रोका दूसरी जगह कर लिया। जब युवती को इस बात का पता चला, तो आरोपी सुधीर राणा से उसने मुलाकात की। इस पर सुधीर राणा ने उसे धमकी देकर कहा कि उसके पिता डीएसपी सुभाष राणा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की तीन महिला प्रदर्शनकारियों को डंपर ने कुचला, मौत

मेडिकल नहीं कराया था पुलिस ने
युवती के अनुसार आरोपी ने कहा कि उसके पिता सीएम तक पहुंच रखते हैं। उसका कोई कुछ नहीं कर सकता है। युवती ने बताया कि वह 21 अक्तूबर को दोबारा पंचकूला महिला थाने में गई। उसने अपने केस के बारे में पूछा तो पता चला कि उसकी एफआईआर कैंसल कर दी गई है। उसे इसकी जानकारी महिला थाना प्रभारी ने 24 अक्तूबर को दी है। आरोप लगाया कि वह सबूत पुलिस को पहले दे चुकी है। होटल के बिल सहित सभी चीजें दी थी। एफआईआर इन्हीं सबूतों पर लिखी गई थी। इसके बाद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसका मेडिकल तक नहीं कराया गया।

ये भी पढ़ें-महंगाई की मार: छह महीने में पेट्रोल 17 और डीजल 15 रुपये बढ़ा, हिसार के लोग बोले-कब मिलेगी राहत

युवती की ओर से शिकायत दी गई थी। उसने सहमति और दोस्ती की बात बताई थी। महिला ने सहमति से संबंध बनाए हैं। युवती ने होटल की बुकिंग करवाई थी। जांच में सबूत नहीं पाए जाने पर एफआईआर रद्द की गई है।  
-नेहा चौहान, महिला थाना प्रभारी, पंचकूला


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed