फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress sought the applications of the contenders till October 4 For the Ellenabad by election

ऐलनाबाद उपचुनावः कांग्रेस ने चार अक्तूबर तक मांगे आवेदन, बंसल, हुड्डा व सैलजा की समिति उम्मीदवार का करेगी चयन

Fri, 01 Oct 2021 10:15 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 01 Oct 2021 10:15 PM IST
सार

शुक्रवार को दिल्ली में 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित वार रूम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उपचुनाव को लेकर मंथन किया। ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दावेदारों से चार अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। चुनाव लड़ने के लिए आने वाले आवेदनों पर विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा वाली समिति अंतिम विचार करेगी।

विज्ञापन
Congress sought the applications of the contenders till October 4 For the Ellenabad by election
भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दावेदारों से चार अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। इच्छुकों के दावेदारी जताने के बाद तीन सदस्यीय समिति जिताऊ उम्मीदवार के नाम पर चर्चा करेगी। इसके बाद पार्टी हाईकमान को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उम्मीदवार के नाम की घोषणा छह-सात अक्तूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी करेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली में 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित वार रूम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उपचुनाव को लेकर मंथन किया। बैठक हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने ली। वरिष्ठ नेताओं के सुझाव लेते हुए चुनावी दंगल में उतरने की रणनीति बनाई गई। यह भी तय हुआ कि चुनाव लड़ने के लिए आने वाले आवेदनों पर विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा वाली समिति अंतिम विचार करेगी।
विज्ञापन


बैठक में सैलजा, हुड्डा के अलावा राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक कुलदीप बिश्नोई, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, आशीष दुआ और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने अपनी राय उपचुनाव को लेकर दी। बंसल ने कहा कि आवेदन आने के बाद एक और बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें आवेदन करने वालों के नामों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दावेदार यहां करें आवेदन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, कोठी न. 140, सेक्टर 9-बी, चंडीगढ़ अथवा प्रदेश कांग्रेस कैंप ऑफिस, 67 साउथ एवेन्यू, नई दिल्ली में चार अक्तूबर शाम 3 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ईमेल आईडी haryanapcc@gmail.com पर भी आवेदन भेज सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 08 अक्तूबर है।

यह विचारधारा की लड़ाई, भाजपा की बी टीम इनेलो : बंसल
विवेक बंसल ने कहा कि ऐलनाबाद का उपचुनाव ऐतिहासिक है। यह किसी व्यक्ति की नहीं, विचारधारा की लड़ाई है। इसमें किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, महिलाएं शामिल हैं। दूसरी ओर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाली विचारधारा है। इनेलो, भाजपा की बी टीम है। पहले भी यह दोनों दल साथ आए हैं और आगे भी यह दल साथ आकर लोगों के साथ विश्वासघात करेंगे। इसलिए इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा सरकार किसान, मजदूर व आढ़तियों को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखना चाहती है।

किसान और मजदूर पिछले दस महीने से सड़कों पर बैठे हुए हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फसल खरीद के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। हरियाणा में किसान जब अपना हक मांगते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। कांग्रेस शासनकाल के वक्त जो उद्योग धंधे स्थापित हुए थे, वह इस सरकार में तबाह हो रहे हैं।

प्रदेश में बेरोजगारी पूरे देश में सबसे अधिक है। अपराध तेजी से बढ़ रहा है। सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से चरमरा चुकी हैं। बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत इसका जीता जागता उदाहरण है। ऐलनाबाद विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।

भाजपा-जजपा के बीच चल रहा वॉलीबाल मैच : हुड्डा
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि भाजपा-जजपा के बीच वॉलीबाल मैच चल रहा है। कोई टिकट नहीं लेना चाहता। जजपा ऐलनाबाद में चुनाव नहीं लड़ना चाहती। इनेलो के पूर्व विधायक बताएं, अब क्या परिस्थितियां बदल गई हैं, जिन्हें लेकर वह चुनाव लड़ रहे हैं। नैतिकता के आधार पर उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।

कांग्रेस का मनोबल गिरा हुआ : सुभाष बराला
भाजपा के उपचुनाव प्रभारी सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस का मनोबल गिरा हुआ है। चुनाव लड़ने से पहले उन्हें अंदरूनी लड़ाई खत्म कर लेनी चाहिए। चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवार का ऐलान होगा। भाजपा ने बड़े-बड़े गढ़ ढहाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed