{"_id":"6a8442e179a017865908cf96","slug":"congress-legislature-party-meeting-will-be-held-on-august-20-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: कांग्रेस विधायक दल की 20 अगस्त को होगी बैठक, मानसून सत्र को लेकर बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: कांग्रेस विधायक दल की 20 अगस्त को होगी बैठक, मानसून सत्र को लेकर बनेगी रणनीति
Tue, 18 Aug 2026 05:02 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:02 PM IST
सार
बैठक में सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों, सरकार के खिलाफ हमले की रणनीति और विपक्षी भूमिका को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक 20 अगस्त को होगी। इस बैठक में कांग्रेस विधायक आगामी मानसून सत्र को लेकर रणनीति तय करेंगे। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों, सरकार के खिलाफ हमले की रणनीति और विपक्षी भूमिका को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और विधायकों को दिशा-निर्देश देंगे। कांग्रेस इस सत्र में सरकार की नीतियों और कामकाज पर कड़ा रुख अपनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन