फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress give ticket to Wrestler Vinesh Phogat from Julana seat in haryana assembly election

Haryana Assembly Election: राजनीति के दंगल में विनेश फोगाट, कांग्रेस ने जुलाना से दिया टिकट, ससुर का बड़ा दावा

Fri, 06 Sep 2024 10:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Sep 2024 10:45 PM IST
सार

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही पहलवान विनेश फोगाट को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिला। विनेश जुलाना सीट से चुनाव लड़ेंगी। 

विज्ञापन
Congress give ticket to Wrestler Vinesh Phogat from Julana seat in haryana assembly election
राहुल गांधी के साथ विनेश फोगाट। - फोटो : संवाद

विस्तार

खेड़ा बख्ता गांव की बहू विनेश फोगाट को कांग्रेस पार्टी से विधानसभा की टिकट मिली है। कांग्रेस पार्टी की जुलाना विधानसभा की सेफ सीट मानी जा रही थी। शुक्रवार को ओलंपियन और जुलाना विधानसभा के गांव खेड़ा बख्ता की बहू विनेश फौगाट अब कुश्ती के बाद राजनीति में दांव पेंच लड़ाती नजर आएगी। 
विज्ञापन


विनेश फोगाट की शादी जुलाना विधान सभा 13 दिसंबर 2018 में शादी हुई थी। विनेश फौगाट की शादी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सोमबीर फौगाट से हुई है। शादी समारोह में खिलाड़ियों के अलावा राजनीतिक लोगों ने भी भाग लिया था और विनेश फोगाट को आशीर्वाद दिया था। विनेश के ससूर राजपाल राठी पूर्व सैनिक 2000 से 2005 तक गांव के सरपंच रहे। राजपाल राठी ने कहा कि उनकी बहू विनेश फोगाट को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है तो शीर्ष नेत्तृत्व का धन्यवाद। उन्होंने दावा किया कि विनेश की जुलाना सीट से जीत होगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


विनेश फोगाट, एक भारतीय पहलवान हैं। वे हरियाणा के चरखी दादरी जिले से आती हैं। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली विनेश फोगाट पहली महिला भारतीय पहलवान हैं। वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की बेहतरीन पहलवानों में से एक मानी जाने वाली विनेश फोगाट के पीछे कुश्ती की एक मजबूत विरासत है। तीन बार की ओलंपियन विनेश फोगाट के पास कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण, वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक और एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में एक-एक स्वर्ण पदक है। वह पेरिस 2024 ओलंपिक के फाइनल में भी पहुंची, लेकिन स्वर्ण पदक मैच की सुबह वेट-इन में विफल होने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

30 साल की फोगाट राजनीति के मैदान में उतरी
25 अगस्त 1994 को जन्मी विनेश फोगाट 30 साल की उम्र में राजनीति के मैदान में उतर चुकी हैं। विनेश अपनी चचेरी बहनों गीता फोगाट और बबीता कुमारी के नक्शेकदम पर चलती हैं और भारत के सबसे प्रसिद्ध कुश्ती परिवारों में से एक से आती हैं। उन्हें बहुत कम उम्र में उनके चाचा महावीर सिंह फोगाट ने इस खेल से परिचित कराया था। हालांकि, जब विनेश फोगाट ने कुश्ती शुरू की तो गीता धीरे-धीरे खुद को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित कर रही थीं, लेकिन उन्हें सामाजिक बाधाओं और कई असफलताओं को भी पार करना पड़ा। विनेश को उन ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा जो कुश्ती को पुरुषों का खेल मानते थे और महिलाओं को उनके घरों तक ही सीमित रखने की बात करते थे। विनेश फोगाट जब महज नौ साल की थी तब उनके पिता का देहांत हो गया था। 


खेल प्रणाली के खिलाफ किया था आंदोलन
पिछले साल यानी 2023 में 18 जनवरी को जब विनेश समेत भारत के कुछ दिग्गज पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे तो पूरा देश हिल गया। महिला खिलाड़ियों ने तब कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामला बढ़ा तो बृजभूषण को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। भारतीय कुश्ती संघ में चुनाव का एलान हुआ और बृजभूषण के करीबी संजय सिंह 21 दिसंबर को अध्यक्ष चुने गए। संजय सिंह के अध्यक्ष बनते ही विनेश की साथी पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का एलान कर दिया। उनके बाद बजरंग पूनिया ने पद्मश्री लौटा दिया और पैरा पहलवान वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान) ने भी पद्मश्री लौटाने की बात की। इसके बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया। तदर्थ समिति बनाई गई तो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया। हालांकि, संजय सिंह को पहलवान अध्यक्ष मानने को तैयार हुए और आईओसी ने निलंबन हटा लिया। हालांकि, बृजभूषण पर आरोप तय होने के बाद सजा नहीं मिली तो विनेश ने भी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार लौटाने का एलान कर दिया।

जन्म तिथि: 25 अगस्त 1994
गांव बिलाली 
पति: सोमवीर राठी 
इनाम: अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार
माता-पिता: राजपाल फोगाट
बहन: प्रियंका फोगाट
कोच: ओपी यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed