फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   cm will come today

आज आएंगे सीएम, तैयारियां पूरी

Tue, 04 Mar 2014 11:09 PM IST
पलवल/नूंह, अमर उजाला
पलवल/नूंह, अमर उजाला Updated Tue, 04 Mar 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पलवल आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को उपायुक्त केएम पांडूरंग ने अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय के भवन का दौरा किया। बुधवार की शाम को सीएम कई जगहों का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पलवल में 24 करोड़ 32 लाख 17 हजार रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए लघु सचिवालय भवन, 60 लाख रुपये की लागत से सिविल अस्पताल में बनकर तैयार हुए ब्लड बैंक, 13 करोड़ छह लाख 66 हजार रुपये की लागत से बने डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, छह करोड़ 90 लाख 85 हजार रुपये की लागत से गांव अलावलपुर में बनकर तैयार हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आठ करोड़ 99 लाख 66 हजार रुपये की लागत से हथीन में बनकर तैयार हुआ लघु सचिवालय और 47 लाख 50 हजार रुपये की लागत से हथीन में बने किसान विश्राम गृह का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, लंबे इंतजार के बाद नूंह में मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के सैटेलाइट कैंपस की आधारशिला रखने मुख्यमंत्री बुधवार को आएंगे। इस दौरान जिले में अरबों रुपये की परियोजनाओं का भी वे उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मेवात के उपायुक्त रमेशचंद वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करीब 20 परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास लघु सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed