{"_id":"1bb5bd6cd925205714746761004b2aa7","slug":"cm-opens-in-the-heartland-of-inld","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो के गढ़ में सीएम ने खोला पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो के गढ़ में सीएम ने खोला पिटारा
सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को चौपटा में प्रदेश के सबसे पहले आरोही मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित विकास रैली में सीएम ने नाथसूरी चौपटा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऐलनाबाद के स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड का कर सामान्य अस्पताल का दर्जा देने, जीवननगर में आईटीआई स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने चौपटा और ऐलनाबाद के विकास के लिए 13.10 करोड़ रुपये, चौपटा गोशाला के लिए निजी कोष से दस लाख रुपये देने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को हवाई मार्ग से चौपटा पहुंचे। उन्होंने 3.71 करोड़ रुपये की लागत से तैयार प्रदेश के सबसे पहले आरोही मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया जिसमें करीब 4500 विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने धोलपालियां में बनने वाले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्हाेंने स्कूल की विवरणिका का विमोचन भी किया। बाद में अनाजमंडी परिसर में स्थित विकास रैली स्थल पर पहुंचकर जनसमूह का अभिवादन किया। आयोजक पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल और अन्य नेताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
रैली में सबसे पहले मुख्यमंत्री ने सिरसा के विकास पर खर्च की गई राशि का ब्यौरा पेश किया और सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मंच से इनेलो नेताओं से एक सवाल पूछा कि छह साल के कार्यकाल में इनेलो ने किसान हित में किए गए कोई कार्य किया हो तो उसका उल्लेख करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने लोगों को मकान बनाकर दिए हैं, किसी के मकान और प्लॉटों पर कब्जा नहीं किया। हुड्डा ने कहा कि रोहतक संसदीय सीट से उन्होंने तीन बार चौ. देवीलाल को पराजित किया लेकिन चौ. देवीलाल के नाम पर सिरसा में चार कमरों में बने विश्वविद्यालय को विशाल रूप दिया।
इस दौरान सीएम ने चौपटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने, दडबां कला में 2015 तक 33 केवी सब स्टेशन बनाने, सभी ढाणियों तक बिजली पहुंचाने, ऐलनाबाद को एचआरडीएफ की ओर से विकास कार्यों के लिए दस करोड़ रुपये, ऐलनाबाद नगर के विकास के लिए दो करोड़ रुपये, नाथूसरी चौपटा के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सांसद द्वारा रखी गई सड़क, पुल के निर्माण और खालों की मरम्मत आदि मांगों पर कहा कि प्रशासन से इस बारे में रिपोर्ट मांगी जाएगी। उसके बाद ही विचार किया जाएगा।