फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CM Kejriwal wife reached Panchkula, Gave 5 guarantees to Haryana for elections

आप की हरियाणा को 5 गारंटी: पंचकूला पहुंचीं सुनीता केजरीवाल, महिलाओं को Rs 1000 प्रतिमाह का किया वादा

Sat, 20 Jul 2024 05:34 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 Jul 2024 05:34 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तर्ज पर हरियाणा में गारंटी लॉन्च की। जिसके लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पंचकूला पहुंचीं।

विज्ञापन
CM Kejriwal wife reached Panchkula, Gave 5 guarantees to Haryana for elections
केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कार्यक्रम में पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले अपनी पांच गारंटियां लॉन्च कर दी हैं। पार्टी ने दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में 24 घंटे मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक के साथ मुफ्त इलाज, मुफ्त शिक्षा, माताओं व बहनों को हर महीने एक हजार रुपये और हर बेरोजगार को रोजगार देने की गारंटी दी है।

विज्ञापन


शनिवार को ये गारंटियां लॉन्च कर पार्टी ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी ने कहा कि उनके कार्यकर्ता इन गारंटियों को लेकर अब हरियाणा के हर घर में पहुंचेंगे। पार्टी की पांच गारंटियों को जारी करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व वरिष्ठ नेता संदीप पाठक शनिवार को पंचकूला पहुंचे। इस दौरान आप नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि पंजाब में मात्र 2 साल में 45,000 सरकारी नौकरियां और 3 लाख से ज्यादा लोगों के निजी क्षेत्र में रोजगार, दिल्ली में 2.5 लाख सरकारी नौकरियां और 12 लाख से ज्यादा लोगों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं पांच गारंटियां

  • 24 घंटे मुफ्त बिजली। दिल्ली व पंजाब की तरह सभी पुराने घरेलू बकाया बिल माफ होंगे।
  • अच्छा और मुफ्त इलाज। हरियाणा के हर गांव व शहर के मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। सभी सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प होगा। सभी टेस्ट, दवाइयां, ऑपरेशन और इलाज मुफ्त।
  • अच्छी और मुफ्त शिक्षा। दिल्ली व पंजाब की तरह शिक्षा माफिया खत्म करेंगे। सभी सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाने और प्राइवेट स्कूल में नाजायज फीस बढ़ाने पर भी रोक की गारंटी।
  • माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपये।
  • हर बेरोजगार युवा के लिए रोजगार का इंतजाम करना।


हरियाणा के बेटे को जेल में डाल दिया : सुनीता केजरीवाल
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पंचकूला में पांच गारंटियां लॉन्च कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के हिसार के एक गांव से निकलकर देश की राजधानी दिल्ली के सीएम बने। वह सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को सुधार रहे थे।

इससे मोदी को दिक्कत होने लगी और झूठे केसों मे मोदी ने हरियाणा के बेटे को जेल में डाल दिया। क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर है। केजरीवाल मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं। हम अब चुप नहीं बैठेंगे। तीन महीने बाद हरियाणा में चुनाव है, भाजपा को एक सीट भी नहीं जानी चाहिए। ये हरियाणा के सम्मान की बात है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है।

सिर्फ हिंदू-मुसलमान के नाम पर लड़ाकर समाज को बांटने का काम करती है। हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा आबादी हिंदुओं की है। बेरोजगारी, एमएसपी नहीं मिलने व शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली से सबसे ज्यादा नुकसान हिंदुओं का हो रहा है। भाजपा हिंदुओं की पीठ में छुरा मारकर उनके बच्चों को अग्निवीर में झोंककर कहती है कि हिंदुओं का भला कर रहे हैं। भाजपा केवल हिंदुओं को सर्वनाश कर रही है।



भाजपा ने हमारी पार्टी का गारंटी शब्द चुरा लिया : मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने कहा कि हम राजनीति को धंधा नहीं समझते, ये प्रोफेशन नहीं पैशन है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जींद, कैथल, टोहाना और सोनीपत रैली करने के लिए गए तो हमसे लोग कहते थे कि आप दिल्ली और पंजाब में इतने अच्छे काम कर रहे हो तो हरियाणा में भी आ जाओ। भाजपा वाले जुमलेबाज हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल गारंटी देता है। भाजपा पहले घोषणा पत्र, संकल्प पत्र कहती थी तो उन्होंने अरविंद केजरवाल की गारंटी शब्द चोरी कर लिया। लेकिन जब माल ही नकली हो तो उसकी क्या गारंटी। उन्होंने कहा कि ढाई साल में 43 हजार नौकरियां दी। कोई यह नहीं कह सकता है कि उन्हें किसी की सिफारिश से नौकरी मिली। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अब तक 17 टोल प्लाजा बंद कर चुकी है। उससे पंजाबियों का हर दिन का 60 लाख रुपये बच रहा है। जनता का जोश देखकर लग रहा है कि अब पंजाब से यूपी के बॉर्डर तक आम आदमी पार्टी का राज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed