फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   City buses will run on new routes

कल से दिल्ली के नए रूटों पर चलेंगी सिटी बसें

Sat, 11 Jan 2014 08:00 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 11 Jan 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
City buses will run on new routes

दिल्ली-गुड़गांव के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें दिल्ली जाने के लिए बसों के लिए मारामारी नहीं करनी होगी और न ही डीटीसी की बसों पर निर्भर रहना होगा।

विज्ञापन


यात्रियों को हरियाणा रोडवेज आरामदायक सफर मुहैया कराएगा। फिलहाल तीन नए रूटों पर यह सेवा आरंभ की जा रही है। इन रूटों पर पहली बार प्रयोग के तौर पर एसी वॉल्वो बसें उतारी जा रही हैं।
विज्ञापन


दिल्ली रूट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की जा रही थी। रोडवेज भी लंबे समय से कुछ रूटों पर बसें शुरू करने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के बाद उत्तम नगर, आनंद विहार और बदरपुर बार्डर रूट को फाइनल किया गया है। इन रूटों पर डीटीसी की सेवा ही यात्रियों को मिल पा रही है। जिससे इन रूटों पर यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी रही थी।

रोडवेज के कार्यवाहक महाप्रबंधक बीआर कुंडू ने बताया कि इन तीन रूटों पर बसों का ट्रायल किया जा रहा है। सोमवार से यहां सेवाएं नियमित कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल तीनों रूटों पर तीन-तीन बसें चलाई जा रही हैं।

एक बस को आपात्काल के लिए सुरक्षित रखा गया है। प्रयोग बेहतर रहा तो इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही चालकों की लिस्ट जारी कर डिपो में चालक उपलब्ध करा दिए जाएंगे।


चालकों की कमी पूरी होने के बाद शहर के दूसरे रूटों के साथ दिल्ली के कुछ और रूट भी शुरू किए जा सकते हैं। बेड़े में पहली बार एसी लो फ्लोर वॉल्वो बसें शामिल की गई है। इन रूटों पर इन्हें प्रयोग के तौर पर उतारा जा रहा है।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed