{"_id":"bd0b39dbeeea6b929af55cefe68ef999","slug":"cheapest-cng-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद के बाद गुड़गांव में सबसे सस्ती सीएनजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद के बाद गुड़गांव में सबसे सस्ती सीएनजी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 27 Dec 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर में फरीदाबाद के बाद गुड़गांव में सबसे सस्ती सीएनजी मिलने से इस शहर के पंपों पर राजधानी के वाहनों का बोझ बढ़ेगा। सीएनजी के भाव बढ़ने के बाद गुड़गांव में सस्ती सीएनजी का विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन
यही कारण है कि यहां के चार सीएनजी पंपों पर अब दबाव बढ़ जाएगा। गुड़गांव में एक लाख से अधिक ऐसे वाहन हैं जो सीएनजी से चलते हैं। यहां पर दिल्ली के वाहन भी सीएनजी गैस लेने आते हैं।
विज्ञापन
अब उनकी संख्या और बढ़ जाएगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के मुकाबले गुड़गांव में सीएनजी तकरीबन 12 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती मिलेगी।
गुड़गांव में तकरीबन 10 हजार ऑटो सीएनजी से चलते हैं। वहीं, 23 हजार कैब भी सीएनजी से चलती हैं। वहीं अधिकतर बसें यहां पर सीएनजी से संचालित होती हैं।