फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth Festival begins, folk dance and music performances captivate the hearts

Charkhi Dadri News: युवा महोत्सव का आगाज, लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Fri, 23 Oct 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 23 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth Festival begins, folk dance and music performances captivate the hearts
युवा महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं।  - फोटो : 1
झोझू कलां। हरियाणवी लोक संस्कृति की झलक, देशभक्ति का जज्बा और संगीत-नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां महिला महाविद्यालय झोझू कलां देखने को मिली। मौका था चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के आठवें युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष-2026’ का।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वीरवार को समारोह में मेजबान महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, हरियाणवी समूह लोकनृत्य फाग, शास्त्रीय समूह गायन और देशभक्ति पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा पंडाल उत्साह और उल्लास से गूंज उठा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव संस्कृति और सृजन का संगम है। ग्रामीण अंचल में इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन हिंदी व अंग्रेजी स्कीट, क्लासिक डांस, संगीत, कविता पाठ, क्ले मॉडलिंग, कॉरियोग्राफी आदि विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने दमदार प्रस्तुति दी। तीन दिवसीय युवा महोत्सव में 29 महाविद्यालयों के 1200 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इनके लिए चार मंच तैयार किए गए हैं जहां 44 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य संयोजक डॉ. राज पाल ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed