{"_id":"6ada70c988371650be0e4f29","slug":"loharu-road-turns-into-a-temporary-parking-site-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162014-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लोहारू रोड बना अस्थायी पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लोहारू रोड बना अस्थायी पार्किंग स्थल
Fri, 23 Oct 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
शहर के तहसील रोड पर कोर्ट के सामने खड़ी गाड़ियां।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोहारू रोड से लेकर दिल्ली रोड, पुराना झज्जर रोड और ढाणी फाटक क्षेत्र तक वाहन खड़े करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में लोग मजबूरी में सड़कों के किनारे वाहन खड़े कर रहे हैं।
बैंकों और अस्पतालों के सामने दिनभर वाहनों की भीड़ लगी रहती है। इससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित होता है और कई जगह जाम जैसी स्थिति बन जाती है। शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या के बीच पार्किंग की समस्या अब यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।
लोहारू रोड पर सड़क बनी अस्थायी पार्किंग : शहर के लोहारू रोड पर पार्किंग की समस्या सबसे अधिक दिखाई देती है। सड़क के आसपास पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन
इस मार्ग पर बैंकों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास वाहनों की भीड़ बनी रहती है। अपने काम से आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह तलाशनी पड़ती है। सड़क किनारे वाहनों की कतार लगने से मार्ग की चौड़ाई कम हो जाती है जिससे दूसरे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है।
पुराना झज्जर रोड और ढाणी फाटक क्षेत्र में भी संकट : पुराना झज्जर रोड पर पार्किंग की कमी के चलते वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इसी तरह ढाणी फाटक क्षेत्र में भी पार्किंग की उचित सुविधा नहीं होने के कारण लोग सड़क पर ही वाहन खड़े करने को मजबूर हैं।