{"_id":"64e480d5ce2e803453008734","slug":"young-man-was-shot-in-leg-in-dispute-over-running-hand-pump-in-dadri-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: हैंडपंप चलाने को लेकर हुए विवाद में युवक के पैर में मारी गोली, पैर में लगने से हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: हैंडपंप चलाने को लेकर हुए विवाद में युवक के पैर में मारी गोली, पैर में लगने से हालत गंभीर
Tue, 22 Aug 2023 03:03 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 22 Aug 2023 03:03 PM IST
सार
दादरी में युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हैंडपंप को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद युवक पर फायरिंग कर दी और युवक को गोली पैर में लगी गई।
विज्ञापन
युवक के पैर में लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दादरी के कसोला थाना क्षेत्र के गांव पातुहेड़ा में मंगलवार को हैंडपंप चलाने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार दो लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल युवक को एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद गोली चलाने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
गांव का एक युवक यशपाल खेतों की ओर गया हुआ था। खेतों में एक रास्ते पर लगे हैंडपंप पर वह पानी पीने के लिए रुक गया। इसी दौरान बाइक पा दो लोग वहां आए। यशपाल ने उनसे कहा कि वह हैंडपंप चलाएं, तो वह पानी पी सकता है। दोनों ने जवाब दिया कि वह उसके नौकर नहीं हैं। यशपाल ने जैसे-तैसे हैंडपंप चलाकर खुद पानी पी लिया। इसके बाद बाइक पर आए दोनों लोगों ने उसे हैंडपंप चलाने को कहा, तो यशपाल ने भी उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दे दिया। इसके बाद दोनों पानी पीकर बाइक पर बैठ गए। चलते समय पिस्तौल निकालकर यशपाल के पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद यशपाल जमीन पर गिर गया। उसने फोन पर अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए बदमाशों को काबू करने के प्रयास किए, परंतु पुलिस को सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन