फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   X-rays have to be done with expiry date cassettes, ultrasound machine also closed

Charkhi Dadri News: एक्सपायरी डेट की कैसेट्स से करने पड़ रहे एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीन भी पड़ी बंद

Wed, 22 Feb 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 22 Feb 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
X-rays have to be done with expiry date cassettes, ultrasound machine also closed
विधानसभा सत्र के दौरान अपनी बात रखतीं बाढड़ा विधायक नैना चौटाला।
चरखी दादरी। जिले में बेपटरी स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा बुधवार को विधानसभा सत्र में गूंजा। अमर उजाला के 21 फरवरी के अंक में प्रकाशित की गई एक्सपायरी डेट की कैसेट से सिविल अस्पताल में एक्स-रे होने के मुद्दे को बाढड़ा विधायक नैना चौटाला ने प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। इसके अलावा प्रश्नकाल में विधायक नैना चौटाला ने दादरी शहर में स्थित नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने, एक्स-रे सुविधा का समय बढ़ाकर 24 घंटे करने, गोपी व झोझूकलां सीएससी में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित करने, जिले में बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने और जिले में खाली पड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अनुपस्थिति में विधायक नैना सिंह चौटाला के सवाल का जवाब देते हुए जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि दादरी में अल्ट्रासाउंड सुविधा को शुरू करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट ही नहीं बल्कि जिले में रिक्त पड़े सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों के लिए अब प्रत्येक मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय में इंटरव्यू करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा दादरी नागरिक अस्पताल में एक्स-रे करने के समय दोपहर 2 बजे से बढ़ाकर 24 घंटे कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक नैना सिंह चौटाला ने झोझूकलां व गोपी सीएचसी में भी अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की सुविधा शुरू करने की मांग रखी। इस पर मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि दोनों ही सीएससी में एक्स-रे सुविधा शुरू करने के लिए एक्स-रे मशीनों को खरीदने के लिए विभाग ऑर्डर दे चुका है। सीएचसी स्तर पर अल्ट्रासाउंड मशीनों की स्थापना रेडियोलॉजिस्टों की भर्ती के बाद कर दी जाएगी। विधायक नैना चौटाला ने दादरी में बनाए गए बंद पड़े निक्कू वार्ड की समस्या को भी सदन के पटल पर रखा और जल्द से जल्द जिले में बाल रोग चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोलीं: एक्स-रे कैसेट्स की समस्या के चलते मरीज लौट रहे बिना इलाज
सत्र में बोलते हुए विधायक नैना चौटाला ने कहा कि नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन की कैसेट एक्सपायरी तिथि की है। इसके चलते एक्स-रे करने में काफी समय लगता है। उन्होंने कहा कि एक एक्स-रे में ज्यादा समय लगने के चलते कई मरीजों को बिना एक्स-रे करवाए ही लौटना पड़ा रहा है। विधायक नैना चौटाला की मांग पर प्रदेश सरकार की तरफ से जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि दादरी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द से जल्द व्यापक सुधार कर दिया जाएगा। सभी मशीनों की रिपेयरिंग के साथ-साथ आवश्यक अन्य संसाधन भी जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध करा दिए जाएंगे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed