फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wine shop open, essential goods shops closed

मेक्रो कंटेनमेंट जोन में ठेके खुले, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद होने से ग्रामीण परेशान

Sun, 02 May 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Wine shop open, essential goods shops closed
कस्बे को मेक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासन अब तक यहां के लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध नहीं करवा सका है। कस्बे में शराब के ठेके खुले हैं जबकि राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से शराब व मेडिकल स्टोर को छोड़कर अन्य कोई दुकान नहीं खुली है। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन में अब तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति शुरू नहीं की है। इसके अलावा कस्बे में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को कुछ देर के लिए खोलने की अनुमति भी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान कुलदीप सांगवान ने बताया कि पिछले तीन दिन से घरों में कैद ग्रामीण सब्जी, फल, दूध व अन्य राशन की राह देख रहे हैं। प्रशासन की तरफ से कस्बे को सील कर लोगों के लिए आवश्यक वस्तुओं का प्रबंध अब तक नहीं किया गया है और इसके कारण सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा शराब की दुकान खोलकर आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद करवाई गई हैं,जो सरासर गलत हैं। अगर रविवार तक प्रशासन द्वारा कस्बे में जरूरी राशन कि दुकाने नहीं खोली गई तो व्यापार मंडल के सदस्य व ग्रामीण थाना झोझू कलां में ही धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी व जरूरी राशन की दुकान खोलने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया हैं। रविवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर दुकान खुलवाई जाएंगी। -सुभाष शर्मा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बीडीपीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed