{"_id":"5fdf93df8ebc3e3c53106ce4","slug":"wine-found-crime-case-file-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk5872447124","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर के नीचे चल रहा था सस्ती से महंगे मार्का की शराब बनाने का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर के नीचे चल रहा था सस्ती से महंगे मार्का की शराब बनाने का खेल
विज्ञापन
थाने में खड़ी शराब से भरी गाड़ी।
- फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा थाना पुलिस ने मांढी पिरानू गांव के प्लॉट में छप्पर के नीचे चल रहे सस्ती शराब से महंगे मार्का की शराब तैयार करने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक गाड़ी (कोरोला) और तैयार की गई अलग-अलग मार्का की अंग्रेजी शराब की 1073 बोतलें बरामद की गई हैं। इस संबंध में पुलिस ने मांढी पिरानू निवासी राजबीर उर्फ ढेल्लो पर आबकारी अधिनियम समेत धारा 420, 467, 468, 471 व 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार शनिवार देर शाम बाढड़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मांढी पिरानू निवासी राजबीर अपने मकान के समीप बने प्लॉट में सस्ती से महंगी शराब तैयार करने का अवैध कारोबार करता है। शराब तैयार करने में कुछ लोग उसकी मदद भी करते हैं जिन्हें वो बदले में रुपये देता है। इस आधार पर एसआई पवन के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मौके पर दबिश देने के लिए भेजा गया। टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक कार बरामद की, जिससे शराब की 46 पेटियां बरामद हुईं। पेटियों की जांच करने पर 512 बोतल शराब मिली।
जाने वाले थे शराब की डिलिवरी करने, पहले पुलिस पहुंची तो गाड़ी छोड़कर भागे
पुलिस ने मौके से एक अनलॉक कार बरामद की है। आरोपी तैयार की गई शराब की डिलिवरी देने जा रहे थे और उसी समय गांव में पुलिस पहुंचने की सूचना मिलने पर वे गाड़ी और अंदर तैयार की गई शराब की पेटियां छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
ये सामान हुआ बरामद
मौके से पुलिस टीम ने 84 पेटी अलग-अलग मार्का की तैयार शराब की है। पुलिस ने 160 बोतल बिना मार्का की शराब, 336 बोतल रॉयल स्टैग, 25 बोतल मार्का 555 गोल्ड व्हीस्की के अलावा गाड़ी से 552 बोतल शराब बरामद की है। इसके अलावा 16 बिना मार्का की, सात ब्लंडर प्राइड, 38 रॉयल स्टैग की गत्ता पेटी बरामद हुई है। 275 ब्लंडर प्राइड के गत्ते मिले हैं। इसके अलावा एक बड़ा नीला ड्रम और शराब की बोतलें भरने का सामान पुलिस ने बरामद किया है।
खंडहर से लेकर खेत के अंदर शराब तैयार करने के पकड़े जा चुके मामले
जिले में सस्ते से महंगा मार्का की और मिलावटी शराब तैयार करने का कारोबार पिछले लंबे समय से चल रहा है। समय के साथ इन अवैध कारोबार का दायरा भी बढ़ता गया। करीब पांच माह पहले साहुवास गांव के समीप खंडहर में शराब भट्ठी पकड़ी गई थी। इससे पहले पुलिस दो बार चरखी गांव में इस तरह के मामले पकड़ चुकी है।
मांढ़ी पिरानू गांव में गुप्त सूचना के आधार पर सस्ते से महंगे मार्का की शराब तैयार करने के अवैध कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से अलग-अलग मार्का की अंग्रेजी शराब के अलावा एक गाड़ी बरामद की गई है। आरोपी राजबीर उर्फ ढेल्लो अपने सहयोगियों समेत मौके से फरार हो गया। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजकुमार, कार्यवाहक, बाढड़ा थाना प्रभारी