{"_id":"6131208c8ebc3ef9761d2036","slug":"waterlogging-issue-resonated-in-political-corridors-former-ministers-and-mlas-face-to-face-charkhidadri-news-hsr610620599","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक गलियारों में गूंजा जलभराव का मुद्दा, पूर्व मंत्री और विधायक आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक गलियारों में गूंजा जलभराव का मुद्दा, पूर्व मंत्री और विधायक आमने-सामने
विज्ञापन
सोमबीर सांगवान
- फोटो : ???? ?????
चरखी दादरी। शहर में जलभराव का मुद्दा पिछले दो दिनों से राजनीतिक गलियारों में भी गूंज रहा है। वीरवार को इस मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान पर कटाक्ष किया। पूर्व मंत्री ने अधिकारियों के साथ जलभराव का जिम्मेदार विधायक को भी बताया। संवाददाता के साथ बातचीत में पूर्व मंत्री के इस तंज पर विधायक ने भी पलटवार किया। विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि सतपाल आज भी सरकार का हिस्सा हैं और जलभराव से निजात दिलाना उनकी भी जिम्मेदारी है। सोमबीर ने कहा कि बुधवार को भिवानी में सतपाल सांगवान ने जजपा की बैठक में भाग लेकर अजय चौटाला के साथ फोटो भी खिंचवाई है।
विधानसभा में हलके की आवाज नहीं उठा पाए विधायक सोमबीर : सतपाल सांगवान
कांग्रेस सरकार में सहकारिता मंत्री रहे सतपाल सांगवान ने कहा कि दादरी हलके की जनता ने चुनाव जीताकर जिसे विधानसभा में भेजा, उसने दादरी हलके के लिए आवाज तक नहीं उठाई। जनता को दिखाने के लिए ये लोग किसान महापंचायत की बात कर रहे हैं। बिगड़े हालातों को लेकर मैं कृषि मंत्री जेपी दलाल व जजपा संरक्षक अजय चौटाला से भी मिला हूं और समस्या के समाधान के साथ मुआवजे की मांग भी की है। अगर जल्द सिस्टम में सुधार नहीं हुआ तो कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर बड़ा फैसला लेने से भी पीछे नहीं हटूंगा।
तपाल बंसीलाल के रहे खास, हुड्डा के थे करीबी मंत्री, क्यों नहीं सुधारा सिस्टम: सोमबीर सांगवान
पूर्व मंत्री के कटाक्ष के जवाब में विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि सतपाल सांगवान स्वर्गीय बंसीलाल के करीबी थी। कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के वे करीबी थे। उन्होंने मंत्री रहते हुए दादरी जिले के मास्टर प्लान क्यों नहीं तैयार करवाया? पंचायत में उन्होंने राजनीति छोड़ने का एलान किया था, लेकिन अब भी जजपा की बैठक में जाकर अजय चौटाला के साथ फोटो खींचवाते हैं। मैंने विधायक रहते हुए शहर की सीवर और पेयजल समस्या का स्थायी समाधान के लिए मास्टर प्लान तैयार करवाकर सरकार को भेज दिया है।

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान।- फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन