{"_id":"64d2930f6e907d4d8500b6e8","slug":"waterlogging-continues-in-dadri-school-construction-work-of-shyam-kalan-school-hangs-in-balance-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-4352-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी स्कूल में जलभराव बरकरार, श्यामकलां स्कूल का निर्माण कार्य अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी स्कूल में जलभराव बरकरार, श्यामकलां स्कूल का निर्माण कार्य अधर में लटका
Wed, 09 Aug 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आयोजित शिक्षा और स्वास्थ्य समिति की बैठक में मौजूद विधायक नैना चौटाला और अन्य सदस्य
चरखी दादरी। जलभराव की समस्या झेल रहे दादरी राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के जल्द दिन फिरेंगे। मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित हरियाणा विधानसभा की शिक्षा व स्वास्थ्य समिति की बैठक में बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने दादरी जिले की शिक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब तलब किए।
विधायक नैना ने गांव गोविंदपुरा में राजकीय माध्यमिक विद्यालय को बंद करने और राजकीय उच्च विद्यालय श्यामकलां के भवन निर्माण का कार्य लंबे समय से अधर में रुके होने पर शिक्षा विभाग के निदेशक से जवाब तलब किया। विधायक ने कहा की जिले का सबसे पुराना राजकीय स्कूल आज प्रशासन की लापरवाही के कारण बदहाली की कगार पर है। प्रतिवर्ष जलभराव की समस्या से जूझ रहे राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल चरखी दादरी में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद से कक्षा नहीं लग पाई हैं। बच्चों की पढ़ाई पूर्णता बाधित है।
उन्होंने कहा की स्कूल भवन में आज के समय में भी पानी भरा हुआ है और प्रशासन द्वारा किए गए निकासी के सभी प्रबंध नाकाफी हैं। विधायक नैना चौटाला द्वारा की गई सख्त टिप्पणी पर स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक अंशज कुमार ने कहा कि राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल दादरी के भवन का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। स्कूल भवन का निर्माण जल्द करवाने के लिए 12 करोड़ 8 लाख का एस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया है। बजट स्वीकृति मिलने पर नए भवन का निर्माण प्रक्रिया भी जल्द ही प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
गोविंदपुरा राजकीय स्कूल फिर होगा शुरू
विधायक नैना चौटाला ने कहा कि बाढड़ा हलके के गांव गोविंदपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय को बंद कर दिया गया है जबकि यहां विद्यार्थियों की संख्या भी विभाग के नियमानुसार पूरी है। विधायक नैना चौटाला द्वारा रखी गई मांग पर स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक ने कहा कि गोविंदपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय को पुनः बहाल कर दिया जाएगा।
- निर्माण कार्य में रूचि न लेने पर प्राचार्य पर होगी कार्रवाई
विधायक नैना ने गांव श्यामकलां के राजकीय स्कूल के लंबे समय से बंद पड़े निर्माण कार्य का मुद्दा उठाया। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक अंशज कुमार ने कहा कि स्कूल प्राचार्य द्वारा निर्माण कार्य में रूचि न लेने के कारण स्कूल का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ हैं। इस कारण उक्त स्कूल प्राचार्य के खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ स्कूल भवन का अधूरा निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने के लिए आवश्यक 22 लाख 78 हजार रुपए की राशि पुनः जारी कर दी जाएगी।