{"_id":"665121cce160451bec094b44","slug":"voter-is-the-creator-of-destiny-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118124-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मतदाता आज भाग्य विधाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मतदाता आज भाग्य विधाता
Sat, 25 May 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 25 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान के मद्देनजर पोलिंग पार्टियां 482 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को पहुंच गई हैं। वहीं, जिले के 4,05,085 मतदाता 17 प्रत्याशियों में से सांसद को चुनने के लिए वोट करेंगे। वहीं सूरज की तपिश मतदाताओं पर भारी है लेकिन मतदान बेहद जरूरी है। पिछले लोकसभा चुनाव में जिले में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस बार मतदाताओं से इससे कहीं ज्यादा मतदान की आस है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दोनों विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित कर मतदान केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात पीठासीन व पोलिंग अधिकारियों सहित पोलिंग पार्टियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, पीठासीन अधिकारी डायरी, सील, ग्रीन पेपर सील, बैलेट पेपर व स्ट्रीप सील आदि दस्तावेज वितरित किए गए। सभी पोलिंग पार्टियां शुक्रवार देर शाम तक अपने-अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो जाएगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान की शुरुआत से 90 मिनट पहले प्रत्याशियों के बूथ स्तर के एजेंटों की उपस्थिति में संबंधित पीठासीन अधिकारी की ओर से मॉक पोल भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पीठासीन अधिकारी समय-समय पर मतदान संबंधी जानकारी संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी और चुनाव आयोग को एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध करवाते रहेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान के बाद ईवीएम स्ट्रॉंग रूम में जमा होंगी और 4 जून को गिनती के बाद चुनाव का परिणाम आएगा। प्रशासन का दावा है कि चुनाव के लिए जिला में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
जिले में 2.13 लाख पुरुष और 1.91 लाख महिला मतदाता
जिला में 2,13,806 पुरुष और 1,91,278 महिला मतदाता हैं। वहीं मंगलामुखी समाज का भी जिले में एक मतदाता है। दादरी विधानसभा क्षेत्र में 2,07,812 मतदाता हैं जबकि बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1,97,273 मतदाता हैं। दादरी विधानसभा में 98116 महिला और 1,09,696 पुरुष मतदाता हैं। वहीं, बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 93162 महिला और 1,04,110 पुरुष और एक मंगलामुखी समाज का मतदाता है।
किस वर्ग के जिले में कितने मतदाता
वर्ग - मतदाता संख्या
100 साल या ज्यादा - 217
85-100 साल - 5611
18-19 साल - 9466
दिव्यांग मतदाता - 2457
सर्विस मतदाता - 8053
दादरी में 100 साल से अधिक आयु के 90 तो बाढड़ा में 127 मतदाता
दादरी विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक आयु के 90 मतदाता हैं। 85 से 100 वर्ष आयु के 2731 व 18-19 वर्ष आयु के 4783 मतदाता हैं। दादरी विधानसभा क्षेत्र में सर्विस वोटर की संख्या 4003 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1217 है। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 100 वर्ष से अधिक आयु के 127 और 85 से 100 वर्ष की आयु के 2880 मतदाता हैं। बाढड़ा में 18-19 वर्ष की आयु के 4683 मतदाता हैं। इसके अलावा यहां 1240 दिव्यांग और 4050 सर्विस मतदाता भी हैं।
281 स्थानों पर बनाए गए हैं 482 मतदान केंद्र
दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 482 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जोकि 281 स्थानों पर हैं। दादरी विधासभा में 243 मतदान केंद्र हैं जो 134 स्थानों पर स्थित हैं। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 147 स्थानों पर कुल 239 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दादरी विधानसभा में एक स्थान पर पांच मतदान केंद्र, 7 स्थानों पर चार-चार मतदान केंद्र, 20 स्थानों पर तीन-तीन मतदान केंद्र, 44 स्थानों पर दो-दो मतदान केंद्र और 62 स्थानों पर एक-एक मतदान केंद्र है। इसी प्रकार बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान पर पांच मतदान केंद्र, पांच स्थानों पर चार-चार मतदान केंद्र, 12 स्थानों पर तीन-तीन मतदान केंद्र, 49 स्थानों पर दो-दो मतदान केंद्र और 80 स्थानों पर एक-एक मतदान केंद्र है।