{"_id":"67d86f9c324c7ae10f0c9179","slug":"viral-is-spreading-in-changing-weather-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133469-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बदलते मौसम में वायरल पसार रहा पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बदलते मौसम में वायरल पसार रहा पांव
Tue, 18 Mar 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी नागरिक अस्पताल में उपचार कराने पहुंच मरीज।
चरखी दादरी। मौसम का मिजाज बदल चुका है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। बदलते मौसम के बीच वायरल पांव पसार रहा है। प्रतिदिन नागरिक अस्पताल में 200 से अधिक वायरल ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, चिकित्सक इस मौसम में विशेष सावधानियां बरतने की अपील कर रहे हैं। जिले में पांच दिन पहले बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इसके बाद से मौसम साफ है। तेज धूप खिल रही है। दिन के समय गर्मी तो अलसुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप भी बना है। बदलते मौसम में सामान्य बीमारी खांसी, जुकाम, बुखार व गले में समस्या के मरीज जिले में बढ़ रहे हैं।
पिछले तीन दिन से प्रतिदिन इन बीमारियों से ग्रस्त 200 से अधिक मरीज उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके चलते दैनिक ओपीडी भी सामान्य दिनों के मुकाबले 15 फीसदी तक बढ़ गई है। सामान्य दिनों के जहां ओपीडी 600 रहती थी तो अब पिछले तीन दिनों से 700 पार चल रही है। इसमें से 20 फीसदी मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से ग्रस्त हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मरीजों के विभिन्न सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
दरअसल, 12 मार्च के बाद से नागरिक अस्पताल के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल, तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत 79 उप स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी बढ़ी है। इस मौसम में चिकित्सकों ने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में खांसी, जुकाम, बुखार आदि की शिकायत होने पर नजरअंदाज न करें, बल्कि, सीधे स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
- ये है स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या और ओपीडी की स्थिति
जिले में सिविल अस्पताल के अलावा एक मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। एमसीएच की दैनिक ओपीडी करीब 150 रहती है। यहां प्रतिदिन अब 180 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। एक सीएचसी की ओपीडी 60 रहती है। यहां भी मरीजों की संख्या 70 तक पहुंची हुई है। पीएचसी में करीब 15 मरीज प्रतिदिन पहुंचते हैं। अब यहां भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।
इन बातों का रखें ख्याल
-रात को सोते समय पूरे कपड़े पहनकर ही सोएं।
-जुकाम, खांसी व बुखार होने पर चिकित्सक से राय लें।
-बुजुर्गों और बच्चों का इस मौसम में विशेष ध्यान रखें।
-- -- -- -- -- -- -- मौसम का मिजाज बदलने से ओपीडी बढ़ी है। ज्यादातर मरीज सामान्य बीमारियों जैसे खांसी, जुकाम, खराश और बुखार से पीड़ित हैं। अपील है कि अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण नजर आएं तो तुरंत अपनी जांच करवाएं। इस मौसम में बीमारियों को हल्के में न लें।
-डॉ. संदीप, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी