फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vinesh is now Khel Rattan

अर्जुन अवार्डी विनेश को अब खेल रत्न, बलाली में जश्न का माहौल

Tue, 18 Aug 2020 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Vinesh is now Khel Rattan
बलाली निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फौगाट का सर्वोच्च खेल रत्न के लिए चयन हुआ है। विनेश ने एक और उपलब्धि हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। खेल रत्न के लिए विनेश फौगाट का चयन होने से बलाली गांव में जश्न का माहौल है। विनेश को इससे पहले अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन

विनेश के भाई हरविंद्र फौगाट ने बताया कि विनेश की उपलब्धियों से दादरी जिले का पहले भी मान बढ़ा है और अब खेल रत्न के लिए विनेश का चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है। हरविंद्र फौगाट ने बताया कि विनेश को खेल रत्न मिलना परिवार, गांव और राज्य में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि 2013 में नई दिल्ली में आयोजित एशियन कुश्ती स्पर्धा के 51 किलोग्राम भारवर्ग में विनेश ने कांस्य, 2015 में दोहा में आयोजित एशियन कुश्ती स्पर्धा के 48 किलोग्राम भारवर्ग में रजत और 2016 में बैंकॉक में आयोजित एशियन कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। विनेश 2013 में जोहानसबर्ग में आयोजित कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के 51 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

देश की नंबर वन महिला पहलवान है विनेश फौगाट
विनेश फौगाट देश की नंबर एक महिला पहलवान हैं। बड़ी और चचेरी बहनों गीता व बबीता फौगाट की तरह विनेश ने भी अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम चमकाया है। विनेश फ्री स्टाइल कुश्ती खेलती हैं। 2014 में ग्लास्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में 48 किलोग्राम भारवर्ग में विनेश ने स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा इंचियोन में 2014 में आयोजित कुश्ती स्पर्धा में भी विनेश ने कांस्य पदक जीता था। 2018 में जकार्ता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोग्राम भारवर्ग में विनेश ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोट को नहीं होने दिया खुद पर हावी, मेट पर की जोरदार वापसी
2016 के ओलंपिक खेलों में विनेश फौगाट को घुटने में चोट लग गई थी और इसके चलते उन्हें बाउट बीच में छोड़नी पड़ी। बाद में विनेश को चिकित्सकों ने मैट से दूरी बनाने की सलाह दी थी। एक बार तो चोट के चलते विनेश के कॅरियर पर संकट आ गया था, लेकिन दृढ़ निश्चय की बदौलत विनेश ने न केवल मैट पर जोरदार वापसी की बल्कि प्रतिद्वंदी पहलवान को शिकस्त देकर अपनी काबिलियत का भी लोहा मनवाया।

द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर बोले: बेटी विनेश पर पूरे परिवार को गर्व
अंतराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता और बबीता फौगाट के पिता एवं द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फौगाट ने विनेश का खेल रत्न के लिए चयन होने पर खुशी जाहिर की है। महाबीर फौगाट ने कहा कि पूरे परिवार को बेटी विनेश पर गर्व है। अभी विनेश से देश को और पदकों की उम्मीद है और इसके लिए वह तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed