{"_id":"66ee1ebfb163b346b807fcc8","slug":"villagers-protested-for-electricity-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-123682-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बिजली समस्या से त्रस्त दो गांवों के ग्रामीणों ने सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बिजली समस्या से त्रस्त दो गांवों के ग्रामीणों ने सौंपा मांगपत्र
Sat, 21 Sep 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
बादल और असावरी गांव के ग्रामीणों ने झोझूकलां बिजली सब स्टेशन पहुंचकर रोष जताया
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। खंड के गांव बादल और असावरी के ग्रामीणों ने बिजली समस्या के समाधान के लिए कस्बा स्थित बिजली सब स्टेशन पहुंचकर रोष जताया। साथ ही एसडीएम के नाम लिखित में मांगपत्र दिया। इसके जरिये ग्रामीणों ने बिजली समस्या का समाधान करने की मांग की।
ग्रामीण दयानंद, ओमपति, जगवंती, उमरावती देवी, कुलदीप, सुधीर, अशोक, ओमप्रकाश, रणबीर, बलजीत, रविंद्र, धारासिंह आदि ने बताया कि उन्हें कई दिनों से उचित बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे वे अपने खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पहले यह समय शाम 8 से 11 बजे तक था। अब इसका समय सुबह 6 से 12 बजे तक और साढ़े 4 से साढ़े 6 बजे तक करने की मांग की। इससे उनके खेतों में पर्याप्त सिंचाई हो पाएगी। सुबह बिजली न होने के कारण उनके बहुत से काम बाधित होते हैं। इससे खफा ग्रामीणों ने शुक्रवार को कस्बा स्थित बिजली सब स्टेशन में रोष जताया और जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन
फोटो - 34
झोझूकलां बिजली सब स्टेशन के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद