{"_id":"65a045c9b09decf3920c801d","slug":"vikas-bharat-sankalp-yatra-concludes-in-dadri-district-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-11969-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने घर पहुंचकर दिया पात्रों को लाभ : सांसद धर्मबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने घर पहुंचकर दिया पात्रों को लाभ : सांसद धर्मबीर
Fri, 12 Jan 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने के लिए शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात
चरखी दादरी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने के लिए शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का वीरवार को दादरी जिले में समापन हुआ। अंतिम दिन बलकरा और संतोकपुरा गांव में कार्यक्रम हुए। संतोकपुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में सांसद धर्मबीर सिंह भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों की काफी समस्याओं का समाधान हुआ है। सरकार की ओर से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं को लाभ देने की सकारात्मक कोशिश की गई है। यात्रा से लोगों को उनके घर द्वार पर ही सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार सकारात्मक प्रयास कर रही है और यह यात्रा उसी सोच का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सरकार की ओर से पेयजल की पुरानी लाइनों को बदलने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य को आगामी 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। जहां पाइप लाइन नहीं हैं वहां भी पाइप बिछाई जाएगी। सरकार चाहती है कि सभी लोगों को मूलभूत सुविधाएं जरूर मिलें।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों आदि पर सरकार का फोकस है। इसी सोच के साथ सरकार ने प्रत्येक जिला में मेडिकल कालेज बनाने का निर्णय लिया है। दादरी जिला का मेडिकल कॉलेज घसौला गांव में बनना है, जिसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री विधानसभा में दे चुके हैं। आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. किरण कलकल, ओमबीर महराण, कुलवंत फौगाट, सीटीएम आशीष सांगवान, ओएसडी टू डीसी शुभम आदि भी मौजूद रहे।
- विभागों ने स्टाॅल लगाकर योजनाओं का दिया लाभ
गांव में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सीएससी, जिला समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग सहित जिला प्रशासन के अन्य विभागों ने अपनी स्टालें लगाई हुई थीं। स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की ओर से यहां चिकित्सा कैंप लगाए गए।