फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Veterinarian body found on banks of Johad in Dadri, villagers blocked NH 334B to arrest murderer

Dadri: जोहड़ किनारे मिला पशु चिकित्सक का शव, हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने NH 334बी पर लगाया जाम

Sat, 18 Nov 2023 03:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Nov 2023 03:00 PM IST
सार

शनिवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि जयकिशन का शव ठीठ-मिल्कपुर रोड के समीप स्थित गांव के तालाब के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। वहीं, घटना से क्षुब्ध ग्रामीण गांव के अड्डे पर आ गए और एनएच 334-बी पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Veterinarian body found on banks of Johad in Dadri, villagers blocked NH 334B to arrest murderer
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के इमलोटा निवासी एक पशु चिकित्सक का शव गांव के जोहड़ के समीप मिला है। मृतक के गुप्तांग से खून बहता मिला और परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। वहीं, हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 334-बी को 45 मिनट जाम रखा। सदर थाना पुलिस ने दोपहर बाद सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इमलोटा निवासी जयकिशन (40) शुक्रवार रात खाना खाकर घूमने के लिए घर से निकला था। काफी देर बाद जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके पास फोन किया। उस दौरान नंबर बंद मिला। शनिवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि जयकिशन का शव ठीठ-मिल्कपुर रोड के समीप स्थित गांव के तालाब के पास पड़ा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। वहीं, घटना से क्षुब्ध ग्रामीण गांव के अड्डे पर आ गए और एनएच 334-बी पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही इमलोटा चौकी और सदर थाना प्रभारी तेजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने का आश्वासन दिया और इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। करीब 45 मिनट बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल टीम पहुंची मौके पर
परिजनों के हत्या का अंदेशा जाहिर करने के चलते मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने शव की गहनता से जांच कर सबूत जुटाने का प्रयास किया। एफएसएल टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल भेजा गया।

मृतक के हैं दो बच्चे
मृतक जयकिशन के दो बच्चे हैं। बेटा करीब 12 साल का है जबकि बेटी की उम्र पांच साल है। जयकिशन पेशा से पशु चिकित्सक था और रोज खाना खाने के बाद बाहर घूमने जाता था। शुक्रवार भी वो भी हर रोज की तरह घूमने गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा।


वाहन चालकों ने झेली परेशानी
इमलोटा अड्डे पर ग्रामीणों के जाम लगाने के चलते एनएच 334-बी की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। वहीं, पुलिस टीम जाम खुलवाने के बाद ही मौके से लौटी, लेकिन इससे पहले करीब पौना घंटे तक वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed