फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vegetables sold at double the price

Charkhi Dadri News: हड़ताल खुलने के बाद भी दोगुना दाम पर बिकीं सब्जियां

Sun, 11 Feb 2024 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 11 Feb 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
Vegetables sold at double the price
चरखी दादरी। सब्जी मंडी आढ़तियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद भी शहर में सब्जियां दोगुना दाम पर बिकी। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सब्जी मंडी की हड़ताल खुलने की सूचना देरी से मिलने के चलते मंडियों में माल नहीं पहुंच पाया। रेहड़ी वालों ने सब्जियों के दाम मनमाफिक बढ़ा दिए।
विज्ञापन

मंडी एसोसिएशन ने सरकार के मांग मानने पर खुशी जाहिर की है। मंडी एसोसिएशन पदाधिकारियों का कहना है कि सब्जियों की अब आपूर्ति हो जाएगी, जिससे रेट कम हो जाएंगे। दूसरी ओर शुक्रवार को 20 रुपये किलोग्राम बिकने वाली गाजर के दाम रविवार को 40 रुपये प्रति किलोग्राम रहे।
विज्ञापन



इस प्रकार बढ़े दाम
सब्जी - शुक्रवार के भाव रविवार के भाव सब्जियां
बेगन 40 60
गाजर 20 40
गोभी बंद 30 60
मटर 30 50
आलू 15 15
सीताफल 30 40
मूली 20 40
पालक 20 60
घीया 30 40
प्याज 30 40
टिंडा 40 60



पूरे हरियाणा के सब्जी मंडी आढ़तियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी, लेकिन सरकार के साथ बातचीत सिरे चढ़ने के बाद शनिवार देर रात हड़ताल वापस ले ली गई। हड़ताल खुलने के चलते सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो पाई। यही दाम बढ़ने का कारण रहा। - नितिन जांघू, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश सब्जी मंडी एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed