{"_id":"65832535061305177c04e475","slug":"vegetable-market-remained-completely-closed-business-worth-rs-50-lakh-affected-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-10912-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पूर्णतया बंद रही सब्जी मंडी, 50 लाख का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पूर्णतया बंद रही सब्जी मंडी, 50 लाख का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
नई सब्जी मंडी के मुख्य गेट पर धरना देकर नारेबाजी करते आढ़ती।
चरखी दादरी। एकमुश्त मार्केट फीस भुगतान के कानून के विरोध में दादरी सब्जी मंडी बुधवार को पूर्णतया बंद रही। 47 दुकानों के अलावा 22 बूथ बंद रहे जबकि 100 मासाखोर ने भी काम नहीं किया। एक दिन की हड़ताल से करीब 50 लाख का कारोबार प्रभावित रहा और फल और सब्जियां भी 20 से 30 प्रतिशत महंगे दाम पर बिके।
वहीं, कानून के विरोध में मंडी के व्यापारियों, बूथ संचालकों और मासाखोरों ने नई सब्जी मंडी के गेट पर धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। वहीं, मंड़ी व्यापारियों का कहना है कि अगर सरकार ने एकमुश्त मार्केट फीस का फरमान वापस नहीं लिया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। सब्जी मंडी की हड़ताल का फायदा उठाकर शहर में फल व सब्जी बेचने वालों ने मनमाफिक बढ़ोतरी कर फल और सब्जियां बेची।
हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन जांघू ने बताया कि सरकार आढ़तियों के साथ किसानों को लूट रही है। उन्होंने बताया कि एडवांस मार्केट फीस भरने के लिए किसानों पर ही दोहरी मार पड़ेगी। उन्होंने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक के बाद कानून पर स्थिति स्पष्ट होगी। अगर इस बैठक में मांगों को नहीं माना गया तो पूरे हरियाणा के सब्जी मंडी आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
- इन भावों में बिकी सब्जी,
सब्जी- दाम
प्याज - 45
आलू - 20
टमाटर - 50
गाजर - 25
गोभी - 30
घीया - 40
खीरा - 30
पालक - 30
शिमला मिर्च - 40
मटर - 45
- इन व्यापारी संगठनों का भी मिला समर्थन
हड़ताल को सब्जी मंडी प्रधान नंदलाल ठुकराल, अनाज मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया, मंडी के पूर्व प्रधान जयवीर, सुनील कुमार, राजकुमार सैनी, टीनू, अनिल कुमार, शंकरलाल, अजय पूनिया, मनजीत, भवन सैनी, दीपक जून, जयभगवान मस्ताना आदि ने समर्थन किया।
- यहां आते हैं दादरी में फल और सब्जियां
सब्जी मंडी में फलों और सब्जियों की आपूर्ति दिल्ली की आजादपुर मंडी, राजस्थान के जयपुर, हिमाचल प्रदेश व हांसी मंडी से होती है। हड़ताल की पूर्व सूचना मिलने से आढ़तियों ने पिछले दो दिनों से सब्जी या फल खरीद के लिए ऑर्डर ही नहीं किया।