फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   VBD team visited Gopi CHC

Charkhi Dadri News: वीबीडी टीम ने गोपी सीएचसी का किया दौरा

Fri, 23 Oct 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 23 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
VBD team visited Gopi CHC
गांव गोपी स्थित सीएचसी सैंटर के बाहर खड़े टीम के अधिकारी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की वेक्टर जनित रोग नियंत्रण (वीबीडी) टीम ने जिले के गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और रानीला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश, कुत्ता काटने और मच्छर जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों से संबंधित आंकड़ों और रिकॉर्ड की जांच की। निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों से जुड़े रिकॉर्ड की स्थिति और संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था का जायजा लेना रहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने संबंधित कर्मचारियों से मरीजों की संख्या, उपचार और रिकॉर्ड संधारण से जुड़ी जानकारी जुटाई। सर्पदंश के मामलों में समय पर उपचार उपलब्ध कराने और कुत्ता काटने के बाद मरीजों को एंटी रेबीज टीका लगाने से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया गया। इसके साथ ही मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के मामलों की जानकारी लेकर संबंधित रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीबीडी टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों में दर्ज आंकड़ों को खंगालते हुए संबंधित कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए मरीजों की पहचान, मामलों की निगरानी और विभागीय स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी महत्वपूर्ण रही। इस तरह के निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध जानकारी का सत्यापन करने और कमियों की पहचान करने में मदद मिलती है।

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सर्पदंश और कुत्ता काटने की घटनाओं में समय पर चिकित्सा सहायता मिलना बेहद जरूरी है। वहीं, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए संदिग्ध मामलों की निगरानी और समय पर उपचार आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण को इन व्यवस्थाओं की समीक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed