फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   vaccination

2.58 लाख लोग लगवा चुके वैक्सीन, 78 फीसदी टारगेट पूरा

Sun, 04 Jul 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
vaccination
जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान की रफ्तार गति पकड़ रही है। लोग आगे आकर स्वयं टीका लगवा रहे हैं। इस वजह से टीकाकरण का लक्ष्य जल्दी पूरा हो जाने की उम्मीद है। जिले में अब दो लाख 58 हजार से अधिक लोग टीकाकरण करवा चुके हैं और इसके तहत जिला अब तक 78 प्रतिशत से अधिक टारगेट पूरा कर चुका है। जिले के करीब बीस हजार लोग काम के सिलसिले में बाहर रह रहे हैं और ऐसे में अब विभाग का नया टारगेट तीन लाख 30 हो गया है।
विज्ञापन

जिले की जनसंख्या इस समय लगभग साढे पांच लाख है। वैक्सीन 18 से 44 और 45 से अधिक आयु के लोगों को दो वर्गों में लगाई जा रही है। इस कारण जिला में वैक्सीनेशन का टारगेट अब करीब तीन लाख तीस हजार लोगों का रह गया है। इसमें से दो लाख 58 हजार 658 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जिससे उम्मीद है कि इस माह के समाप्त होने से पहले यह लक्ष्य पार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आशीष मान ने बताया कि उपायुक्त अमरजीत सिंह मान व सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार की कार्ययोजना के अनुसार टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में भी वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2,22,240 लोगों को पहली और 36419 लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें 18 से 44 आयु वर्ग में 105677 लोगों को और 45 से 59 आयु वर्ग में 65771 लोगों को टीका लगाया गया है। साठ साल से ऊपर की आयु के 77383 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

डायरिया की रोकथाम पर भी जोर
डॉक्टर मान ने कहा कि कोविड वैक्सीन के अलावा इन दिनों राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभाग ने राष्ट्रीय दस्त नियंत्रक पखवाड़ा चलाया हुआ है। इस अभियान का उद्देश्य है पांच साल तक की आयु के बच्चों में डायरिया की रोकथाम करना। इसके लिए अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है कि पेट खराब होने पर बच्चों को पानी उबालकर ओआरएस का घोल पिलाएं व जिंक की गोली दें। अभी जिले में 93 बच्चों को 14 दिन के हिसाब से 1302 गोलियां जिंक की और एक से चार साल की आयु के 7492 बच्चों के लिए ओआरएस के पैकेट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed