फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ultrasound service start in civil hospital

Charkhi Dadri News: दादरी में 7 साल बाद बहाल हुई सरकारी अल्ट्रासाउंड सेवा

Mon, 16 Jun 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
ultrasound service start in civil hospital
डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन। संवाद
फोटो 04
विज्ञापन

मातृ-शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ करते विधायक सुनील सांगवान। संवाद
फोटो 05
डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन। संवाद
फोटो 06
विधायक के समक्ष पेयजल समस्या रखते मातृ-शिशु अस्पताल के कर्मचारी। संवाद
-3 जून को पंचकूला से पहुंची डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन मातृ-शिशु अस्पताल में कराई गई स्थापित, विधायक सुनील सांगवान ने सोमवार को किया सेवा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी के जिला बनने के बाद बंद हुई सरकारी अल्ट्रासाउंड सेवा सोमवार को 7 साल बाद बहाल हो गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं को देखते हुए मातृ-शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू की है। सोमवार को विधायक सुनील सांगवान ने इस सेवा का शुभारंभ किया। अब गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

दादरी में अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत सुविधा नहीं थी। विधानसभा में भी यह मांग प्रमुखता से उठी थी। वहीं, सुनील सांगवान ने विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती यादव के समक्ष यह मांग कई बार उठाई। इसके बाद 3 जून को पंचकूला से डिजिटल एक्स-रे मशीन दादरी भेजी गई। इसके बाद जिलास्तरीय कमेटी ने इसे डी-सील किया। इसके बाद विभाग की ओर से इसे मातृ-शिशु अस्पताल में स्थापित करवाया गया। सोमवार को इस सेवा का आगाज कर दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने के कारण जिला स्वास्थ्य विभाग को गर्भवती महिलाओं के लिए निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों से समझौता करना पड़ रहा था। नागरिक अस्पताल से मिली पर्ची दिखाने पर महिलाओं से अल्ट्रासाउंड की फीस नहीं ली जाती थी। यह खर्च स्वास्थ्य विभाग की ओर से वहन किया जाता था। अब, इस लंबे समय से चल रही व्यवस्था में बदलाव हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से भेजी गई डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा मरीजों के लिए शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अभी प्रतिदिन 20 गर्भवती महिलाओं के होंगे अल्ट्रासाउंड

जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो अल्ट्रासाउंड मशीन मातृ-शिशु अस्पताल के प्रथम तल पर स्थापित कराई गई है। यहां तक पहुंचने के लिए लिफ्ट, सीढ़ी और रैंप की सुविधा है। फिलहाल, प्रतिदिन करीब 20 गर्भवती महिलाओं के ही अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे।

- रंगीन रिपोर्ट भी देगी मशीन
अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट डॉ. दीपिका ने बताया कि जो मशीन दादरी आई है, उससे रंगीन अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी तैयार हो सकती है। अल्ट्रासाउंड होने के 30 मिनट के अंदर मरीज को रिपोर्ट दी जाएगी। वहीं, सूत्रों की मानें तो निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर रंगीन रिपोर्ट के बदले मरीज को करीब एक हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं।

- विधायक बोले- तमाम जिलास्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं कराई जाएंगी शुरू
अल्ट्रासाउंड सुविधा का आगाज करने पहुंचे दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान पत्रकारों से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि दादरी नागरिक अस्पताल में तमाम जिलास्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं जल्द से जल्द शुरू कराई जाएंगी। कुछ अन्य सेवाओं को शुरू कराने के लिए भी वह मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के संपर्क में हैं।

- कर्मचारी बोले- विधायक जी पीने के पानी का प्रबंध नहीं
मातृ-शिशु अस्पताल में पहुंचे विधायक सुनील सांगवान के समक्ष स्टाफ के सदस्यों ने पेयजल की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि विधायक जी, यहां मरीजों व स्टाफ के लिए पीने के पानी के प्रबंध नहीं हैं। इसके बाद विधायक ने अधिकारी को फोन कर पेयजल समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।


वर्सन
मुख्यालय ने दादरी के लिए पंचकूला से डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी थी। विधायक सुनील सांगवान ने सोमवार को मातृ-शिशु अस्पताल में इस सेवा का आगाज कर दिया है। गर्भवती महिलाएं अब यहां आकर ओपीडी समय में अल्ट्रासाउंड करवा सकती हैं।
-डॉ. जितेंद्र कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed