{"_id":"665cf414fdcc1a78850993b4","slug":"two-youths-travelling-in-a-car-broke-two-police-barriers-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-118451-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कार सवार दो युवकों ने तोड़े पुलिस के दो नाके, गाड़ी छोड़ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कार सवार दो युवकों ने तोड़े पुलिस के दो नाके, गाड़ी छोड़ फरार
Mon, 03 Jun 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। कार सवार दो युवकों ने शहर में पुलिस के दो नाके तोड़ डाले। कार सवार युवक तेज रफ्तार में थे और इस कारण पुलिस ने उन्हें रुकवाना चाहा। हालांकि दो नाके तोड़ने के बाद वह सड़क किनारे कार छोड़कर फरार हाे गए।
ट्रैफिक एसएचओ चंद्रशेखर ने बताया कि शनिवार शाम वह अपनी टीम के साथ समसपुर नाके पर आवागमन करने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान एक चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आया। उसने भीड़ वाले क्षेत्र में भी गति नियंत्रित नहीं की। जब निरीक्षक टीम ने कार रोकने का इशारा किया तो वह निर्देशों की अनदेखी कर वहां कार को भगा ले गया।
इसलिए टीम ने कंट्रोल रूप को इसकी सूचना देकर कनीना टी प्वाइंट पर बैरिकेडिंग करवा दी लेकिन आरोपी बैरिकेड्स तोड़कर कार महेंद्रगढ़ चौकी की ओर ले गया। बाद में पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपी मंदौला में एक निजी स्कूल के पास कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी कार जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने की कवायद शुरू कर दी है। इस घटना को आरोपियों का दुस्साहस माना जा रहा है। इस घटना से सहमे लोगों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।