{"_id":"62c71e8bdad3613d55233ce3","slug":"two-injured-in-a-road-accident-erv-155-reached-the-spot-in-a-minute-charkhidadri-news-hsr6361186145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो घायल, 1 मिनट में मौके पर पहुंची ईआरवी 155","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो घायल, 1 मिनट में मौके पर पहुंची ईआरवी 155
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के चंपापुरी क्षेत्र में बाइक सवार की लापरवाही से वीरवार शाम सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक तो बाइक के पीछे बैठा था। अहम बात यह रही कि डायल 112 पर सूचना देने के एक मिनट के अंदर ईआरवी-155 मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक सवार घायल को अस्पताल पहुंचाया और उसका साथी एवं हादसे का आरोपी बाइक समेत मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को सराहा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
चंपापुरी की गली नंबर 3 निवासी पप्पू वीरवार शाम मंडी में काम करने के बाद पैदल अपने घर लौट रहा था। जब वो गली नंबर 1 के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू को चोटें लगी और वह अचेत हो गया। वहीं, बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने न तो राहगीर को संभालने की जहमत उठाई और न ही बाइक पर पीछे बैठे अपने साथी को संभाला। 9.16 पर मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। 9.17 पर ईआरवी-155 पर तैनात ईएसआई सुरेश, सिपाही सुमित व एसपीओ सुनील मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान घायल बाइक सवार ने अपना गांव मिर्च और नाम धर्मबीर बताया। उसने बताया कि बाइक मिर्च निवासी एक व्यक्ति चला रहा था।
हादसे में घायल राहगीर पप्पू को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि धर्मबीर को ईआरवी टीम ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि घायल राहगीर के परिजनों ने बाइक सवार घायल धर्मबीर को संभाला और राहगीरों की मदद से प्राथमिक उपचार दिया। इस इंसानियत की ईआरवी टीम ने भी सराहना की।