फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two friends killed, five injured in head-on collision between college bus and car

Charkhi Dadri News: कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौत, पांच घायल

Thu, 07 Mar 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 07 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two friends killed, five injured in head-on collision between college bus and car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के महेंद्रगढ टी-प्वाइंट पर वीरवार दोपहर बाद कॉलेज की बस और आई-20 कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार निहालगढ़ गांव निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान गांव निहालगढ़ निवासी राहुल (23) और मोहन (35) के रूप में हुई है। हादसे में कार सवार तीसरा युवक महेश और बस चालक भिवानी निवासी ऋषि भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कॉलेज बस में सात-आठ विद्यार्थी भी सवार थे, जिनमें से तीन को मामूली चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर स्थित कैम कॉलेज की बस छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को छोड़ने भिवानी जा रही थी। बस जब महेंद्रगढ़ टी-प्वाइंट पर पहुंची, तो महेंद्रगढ़ की तरफ से आ रही आई-20 कार सीधे बस से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहुल व मोहन के शव को कब्जे में ले लिया। दोनों मृतक शादीशुदा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed