फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two brothers accused of stone pelting and threatening by a young man

दो भाइयों पर युवक ने लगाया नशे में पत्थरबाजी और धमकी देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two brothers accused of stone pelting and threatening by a young man
बौंदकलां। रानीला निवासी एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों पर उसके घर पत्थर फेंकने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रानीला निवासी अंकित ने बताया कि तीन सितंबर को वो अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला संदीप वहां पहुंचा और उसे थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद उसका भाई मनीष भी वहां पहुंच गया और दोनों ने उसके घर के अंदर पत्थर और बियर की खाली बोतलें फेंकना शुरू कर दी। अंकित ने तत्काल डायल 112 पर कॉल की और उसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची। एक आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया जबकि दूसरा वहां से भाग गया। पकड़ा गया आरोपी शराब का सेवन किए मिला और इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed