फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   two accused arrested, 4.4 kg sulfa recovered

4.400 किलोग्राम सुल्फा की खेप समेत दो तस्कर गिरफ्तार, कार भी ली कब्जे में

Mon, 11 Jan 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
two accused arrested, 4.4 kg sulfa recovered
चरखी दादरी पुलिस की सीआईए टीम की गिरफ्त में दो नशा तस्कर। - फोटो : CharkhiDadri
सुल्फा की खेप सप्लाई करने आए कार सवार दो नशा तस्करों को पुलिस ने मंदोली पुल के पास से गिरफ्तार किया । दोनों के पास से 4.4 किलोग्राम सुल्फा बरामद किया। एक आरोपी भिवानी जबकि दूसरा झज्जर का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वो सुल्फा की तस्करी करने ही आए थे। झोझूकलां थाने में दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात दादरी सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी को सूचना मिली कि कार सवार दो युवक मंदोली गांव में आए हैं। उनके पास काफी मात्रा में सुल्फा है और कुछ देर बाद वो मंदोली पुल की तरफ से जाएंगे। इस आधार पर एसआई तूफान सिंह के नेतृत्व में एक टीम को वहां दबिश देने के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने मंदोली पुल के नीचे नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद एक कार को पुलिस टीम ने रुकवाकर जांच की तो चालक के बगल वाली सीट के नीचे एक पॉलीथिन बरामद हुई। इसकी जांच करने पर पुलिस टीम को सुल्फा मिला। बरामद सुल्फा का वजन चार किलो चार सौ ग्राम मिला। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने कार और बरामद मादक पदार्थ की खेप को अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो एक ने अपनी पहचान झज्जर जिले के दुबलधन निवासी दीपक और दूसरे ने भिवानी जिले के मंढाणा गांव निवासी दयाकिशन के रूप में बताई। दोनों ने बताया कि वो सुल्फा बेचने के बाद रुपये आपस में आधे-आधे बांट लेते थे। वो इसी कार में सुल्फा सप्लाई करते थे। एसआई तूफान सिंह की शिकायत पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह में मादक पदार्थ की छठी बड़ी खेप पकड़ी
जिला पुलिस पिछले एक साल में इस खेप समेत अब तक 57 किलोग्राम चरस, 39 किलोग्राम गांजा और साढ़े 52 ग्राम स्मैक बरामद कर चुकी है। पिछले चार माह में मादक पदार्थ की यह छठी खेप पकड़ी गई है। दादरी जिले में मादक पदार्थ पहुंचने के तार नेपाल बार्डर से जुड़े मिले थे। पिछले एक साल में मादक पदार्थ के 27 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें 41 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। उनसे पूछताछ की जाएगी कि वो सुल्फा से कहां से लाए थे और कहां-कहां सप्लाई करते थे।
तूफान सिंह, एसआई, सीआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed