फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   tree plant charkhi dadri news

सांजरवास के युवा करेंगे हर्बल पार्क तैयार, 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

Sun, 09 Aug 2020 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
tree plant charkhi dadri news
गांव सांजरवास के जोहड़ पर पौधा रोपित करते युवा और ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
गांव सांजरवास के युवाओं ने गांव की आबोहवा बदलने की ठान ली है। गांव को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से युवाओं ने गांव के जोहड़ों पर तीन हजार पौधे लगाने का निर्णय लिया है। साथ ही एक हर्बल पार्क भी तैयार किया जाएगा, जिसमें अलग अलग प्रजाति के पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। ग्राम पंचायत भी इस काम में युवाओं का पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन

गांव सांजरवास के युवाओं ने पर्यावरण को स्वच्छ और गांव को हरा भरा बनाने के लिए लिए एसडीओ विक्रम परमार के नेतृत्व में एक युवा संगठन बनाया गया है। जिसने गांव में तीन हजार पौधे लगाने का निर्णय लिया है। एक वर्ष पूर्व चलाए गए इस अभियान की वर्ष गांठ पर गांव के लोगों ने सुलतानी वाले जोहड़ में भंडारे का आयोजन किया, जिसमें अर्जुन गिरी महाराज ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा की प्रकृति के बिगड़ते संतुलन को सही करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के युवाओं ने गांव के जोहड़ों की तस्वीर बदलने की ठानी है। युवाओं ने निर्णय किया कि सबके सहयोग से हर्बल पार्क का निर्माण किया जाएगा। पार्क में पांच हजार हर्बल पौधे लगाएं जाएंगे। हर्बल पार्क में एलोवीरा, तुलसी, अर्जुन गीलोए आदि के पौधे तोशाम से मंगवाकर रोपित किए जाएंगे। मुहिम में लक्खी तंवर, सतीश शर्मा, सुरेश, जयबीर पंच, बिंटू ठेकेदार ,भूप मास्टर, पप्पू, सतबीर सिंह, तेजा स्वामी, मदन सिंह एडवोकेट, संदीप सिंह, रज्जू सिंह, बाबूलाल, राजेंद्र स्वामी, सते चौहान, जगदीश प्रधान, बुलड परमार, बंटा बीडीसी, रामप्रसाद शर्मा, ईश्वर कोच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत ने मुहिम को सराहा
युवाओं की इस मुहिम को ग्राम पंचायत ने भी सराहा है। इस काम में ग्राम पंचायत ने युवाओं को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। वहीं, पंचायत सदस्य भी मुहिम में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed