{"_id":"67bb7976b709811b6008d6d3","slug":"transformer-replacement-service-will-be-available-24-hours-a-day-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-132232-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहरी क्षेत्र के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी ट्रांसफार्मर बदलने की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहरी क्षेत्र के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी ट्रांसफार्मर बदलने की सेवा
Mon, 24 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी शहर के रेलवे रोड स्थित बिजली घर।
चरखी दादरी। गर्मी में बिजली खपत सवा गुना तक बढ़ जाती है। इसलिए शहर में 24 घंटे ट्रांसफार्मर बदलने की सेवा उपलब्ध कराई गई है।
बिजली निगम नेे गर्मी सीजन से निपटने के लिए रखरखाव का काम 75 प्रतिशत पूरा कर लिया है। इसके तहत अर्द्धशहरी क्षेत्र में सभी खंड क्षेत्र में करीब 15 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे गए हैं ताकि अचानक जरूरत पड़ने पर उन्हें बदला जा सके। नए खंभे और तार भी लगाए जा रहे हैं।
निगम की योजना है कि गर्मी सीजन में खपत बढ़ने पर कोई भी फीडर ओवरलोड न होने पाए। मुख्य ट्रांसफार्मरों पर भी दबाव न बढ़े। इसलिए निगम बारी-बारी से क्षेत्रवार हर फीडर की मरम्मत और रखरखाव का काम पूरा कर रहा है। अर्द्धशहरी क्षेत्र में भी रखरखाव का काम जारी है। शहर में 12 फीडर और पूरे जिले में 90 फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही है।
मांग और पूर्ति का संतुलन बनाने के लिए बिजली निगम ने पूरी योजना बनाई है। शहर के विभिन्न भागों में कई जगह कम वोल्टेज की समस्या रहती है। शहर की पेयजल आपूर्ति पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है। शहर में दो मुख्य बिजली घर हैं, जिनके जरिए शहर में बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
रेलवे रोड और चरखी दादरी बिजली घर से शहर में आपूर्ति की जाती है। बिजली घर की क्षमता रेलवे रोड पर 32 एमवीए है। चरखी बिजली घर की क्षमता 260 केवीए होनी है। शहर में 19,000 बिजली उपभोक्ता पंजीकृत हैं। औसत मासिक खपत 90 लाख यूनिट तक है।