फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Transformer not repaired even after 24 hours, Nandha villagers raised slogans

Charkhi Dadri News: 24 घंटे बाद भी ठीक नहीं हुआ ट्रांसफार्मर, नांधा के ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Wed, 26 Jun 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 26 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Transformer not repaired even after 24 hours, Nandha villagers raised slogans
गांव नांधा में बिजली की समस्या को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण। स्रोत: प्रदर्शनकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। बिजली का ट्रांसफार्मर जलने के 24 घंटे बीतने पर भी कोई समाधान न होने से गांव नांधा के ग्रामीणों में रोष है। मंगलवार को ग्रामीणों ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजू मान की अगुवाई में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बाढड़ा में एसडीएम कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे।

किसान नेता राजू मान ने कहा कि सरकार के कुप्रबंधन का खामियाजा जनता भुगत रही है। बाढड़ा उपमंडल के अनेक गांव बिजली के कटों से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि मोटा बिल चुकाने के बावजूद लाखों उपभोक्ताओं को न केवल दिन में बल्कि रात में भी अनगिनत कट झेलने पड़ रहे हैं। लोग अपने दैनिक कामों को छोड़कर बिजली को लेकर प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं। सरकार के लोग वातानुकूलित कमरों में बैठकर जान-बूझकर प्रदेश के लोगों को गर्मी में झोंकने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर बीजेंद्र सिंह, रणसिंह, जगबीर, महताब सिंह, ओमप्रकाश, महाबीर, दिनेश, बिल्लू, सुमित, जुगेश, गब्बर सिंह, सोमबीर, महीपाल समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed