{"_id":"5d7d455f8ebc3e93dd48e70a","slug":"train-stop-the-patuvas-station-charkhidadri-news-rtk5180096196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन का पातुवास स्टेशन पर भी होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन का पातुवास स्टेशन पर भी होगा ठहराव
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Train stop the patuvas station
- फोटो : CharkhiDadri
Link Copied
चरखी दादरी। रेवाड़ी से गंगानगर जाने वाली रेलगाड़ी का ठहराव अब गांव पातुवास महराणा के रेलवे स्टेशन पर भी होगा। रेलवे विभाग ने इस संबंध में आदेश पत्र जारी कर दिया है। इसके मुताबिक शनिवार को पातुवास महराणा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव भी किया गया। इसकी पुष्टि स्टेशन अधीक्षक सत्यवान लांबा ने की है। वहीं, पहले ट्रेन का ठहराव न होने से यात्रियों को चरखी दादरी रेलवे स्टेशन आना पड़ता था।
विज्ञापन
रेलवे विभाग के इस फैसले का महराणा के ग्रामीणों ने स्वागत किया है। बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमबीर महराणा ने बताया कि इससे पहले इस रेलगाड़ी का स्टेशन पर ठहराव नहीं होता था। इसके चलते यात्रियों को गंगानगर या रेवाड़ी जाने के लिए पहले दादरी रेलवे स्टेशन पर आना-जाना पड़ता था। इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ उन्हें शारीरिक परेशानियां भी झेलनी पड़ती थीं। रेलगाड़ी के ठहराव के लिए सांसद धर्मबीर से मुलाकात की गई थी, उनके सामने इस समस्या के हल की मांग उठाई गई थी। सांसद ने जल्द से जल्द इस मांग को पूरा करवाने का आश्वासन दिया था जिसके बाद उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर रेलगाड़ी का पातुवास महराणा में ठहराव करने की मांग की थी। ग्रामीणों ने सांसद और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।