फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tragic accident in Dadri, Farmer returning home from field was hit by vehicle

दादरी में दर्दनाक हादसा: खेत से घर लौट रहे किसान को वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में हुई मौत; चालक पर केस दर्ज

Sun, 01 Dec 2024 12:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 01 Dec 2024 12:51 PM IST
सार

राहगीरों के सूचित करने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान कर्मबीर को लेकर बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बौंदकलां थाना पुलिस टीम सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में ले लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Tragic accident in Dadri, Farmer returning home from field was hit by vehicle
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी के रणकौली पेट्रोल पंप के समीप शनिवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने खेत से घर लौट रहे किसान को टक्कर मार दी। हादस में रणकौली निवासी कर्मबीर 60 की मौत हो गई और बौंदकलां थाना पुलिस ने रविवार दोपहर दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को दिए बयान में रणकौली निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उका पिता कर्मबीर शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर से खेत में गया था।

विज्ञापन


वहां जाकर शाम तक उसके पिता ने काम किया और शाम करीब 6 बजे घर वापस आने के लिए खेत से चले थे। सुरेंद्र ने बताया कि खेत और घर की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है और उसका पिता जब पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं, राहगीरों के सूचित करने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान कर्मबीर को लेकर बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बौंदकलां थाना पुलिस टीम सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में ले लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। रविवार को मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक की हैं चार संतानें
मृतक कर्मबीर खेती करता था। उनके चार संतानें हैं जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। मृतक के चारों बच्चे शादीशुदा हैं। वहीं, इस हादसे से गांव में भी गमगीन माहौल है।

अधिकारी के अनुसार
मृतक कर्मबीर के बेटे सुरेंद्र के बयान पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी चालक का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। -पवन कुमार, प्रवक्ता, चरखी दादरी पुलिस।

बहन की ससुराल से दो किलोमीटर दूर युवक ने ट्रेन के नीचे आकर की आत्महत्या

चरखी-दादरी में  भिवानी निवासी एक युवक ने रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग आरओबी के समीप ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। रविवार को दादरी जीआरपी टीम ने मृतक सुखबीर (18) का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक घर से रावलधी स्थित बहन की ससुराल आया था। जीआरपी चौकी प्रभारी एसआई सुरेश ने बताया कि मृतक सुखबीर फार्मेसी करने के बाद भिवानी में एक मेडिकल पर कार्यरत्त था।

उसके पिता अशोक ने बताया कि शाम वो भिवानी से रावलधी स्थित अपनी बहन की ससुराल जाने के लिए चला था। देर शाम हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि सुखबीर मालगाड़ी के नीचे आया और उसके पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक आठ बहन-भाई में छठे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed