फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Toll Plaza workers ran and beat, three got injured

टोल प्लाजा कर्मियों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, तीन को लगी चोटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Toll Plaza workers ran and beat, three got injured
मोरवाला टोल प्लाजा पर हंगामे का दृश्य। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। टोल के रुपये मांगने पर मोरवाला टोल प्लाजा पर तैनात स्टाफ के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। टोल प्लाजा जीएम ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। अचीना ताल चौक पुलिस ने इस संबंध में दस आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 452, 506 और 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि हमले में तीन कर्मचारियों को चोटें आईं और एक का उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है। मोरवाला टोल प्लाजा पर दो सप्ताह के अंदर मारपीट की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जीएम अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे टोल प्लाजा पर तैनात स्टाफ अपनी ड्यूटी कर रहा था। उसी दौरान एक कार वहां आई। चालक से कर्मचारी ने टोल के रुपये मांगे तो वो खुद को अधिवक्ता बताते हुए गाली-गलौज करने लगा। कर्मचारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने फोन कर अपने और साथियों को वहां बुला लिया। अभिमन्यु ने बताया कि एक कार और दो बाइक पर करीब आठ-दस लोग वहां पहुंचे और टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारियों से मारपीट करने लग गये। उन्होंने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और इसके बाद कार्यालय में भी मारपीट की। अभिमन्यु के अनुसार इस हमले में कर्मचारी सुनील, सचिन और विक्की घायल हो गये। शिकायतकर्ता ने बताया कि विक्की की नाक की हड्डी में फ्रेक्चर आया है और उसका रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को दी शिकायत
अचीना ताल चौक से टोल प्लाजा की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। टोल पर तैनात स्टाफ ने हमले की जानकारी तुरंत चौकी में दी और इसके कुछ देर बाद ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। स्टाफ की ओर से मारपीट की शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह में स्टाफ से मारपीट की दूसरी घटना
मोरवाला टोल प्लाजा पर फरवरी माह में कर्मचारियों से मारपीट का दूसरा मामला सामने आया है। दो सप्ताह पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था और उस दौरान आरोप भारी वाहन मालिकों पर था। टोल स्टाफ का आरोप था की भवन निर्माण सामग्री ले जाने वाले भारी वाहनों से जब उन्होंने टोल वसूलना चाहा तो उनसे अभद्र व्यवहार के साथ मारपीट की गई।

वर्जन
मोरवाला निवासी एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल प्लाजा कर्मचारियों से मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मैंने इसकी शिकायत चौकी में दे दी है।
अभिमंयु शर्मा, जीएम, मोरवाला टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed