फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   To control the bad sewerage system and congestion of vehicles, the core committee business board held a meeting

Charkhi Dadri News: बदहाल सीवरेज व्यवस्था व वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोर कमेटी व्यापार मंडल ने की बैठक

Mon, 21 Aug 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
To control the bad sewerage system and congestion of vehicles, the core committee business board held a meeting
दिल्ली रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर बैठक करते कोर कमेटी व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य।
चरखी दादरी। शहर की सीवरेज संबंधित समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर दिल्ली रोड पर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर कोर कमेटी व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के संरक्षक रविंद्र सिंह गुप्ता ने की।
विज्ञापन

बैठक में बदहाल सीवरेज सिस्टम, पार्किंग स्थल व दुकानदारों को मुआवजा देने पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नगर के अनेक क्षेत्रों से सीवरेज ओवरफ्लो होने से आवागमन में परेशानियां हो रही हैं। साथ ही सीवर का दूषित पानी पेयजल लाइनों में मिलने से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। वहीं कुछ दिनों पूर्व शहर के मुख्य बाजारों में जलभराव के चलते कई दिनों से दुकानें बंद रहने से दुकानदारों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा देने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि बाजारों में जलभराव की स्थिति लगभग 8 से 10 दिन तक रही थी। पानी की निकासी में स्थानीय प्रशासन व प्रदेश सरकार पूर्णतया विफल रही। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पीड़ित दुकानदारों को जल्द से जल्द नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाया जाए। इसके अतिरिक्त नगर के मुख्य बाजारों में वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थायी समाधान के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था बनाए जाने पर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने मुख्य बाजार के मध्य पुराने ओबीसी बैंक व पीएनबी बैंक के सामने खाली पड़ी जमीन व रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे तिकोना पार्क पर और फाटक पार दिल्ली रोड पर पार्किंग स्थल के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपरोक्त समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए बैठक में निश्चित हुआ कि कोर कमेटी व्यापार मंडल के सभी सदस्य जल्द ही प्रशासन से मिलकर बातचीत करेंगे। बैठक के अंत में जयभगवान मस्ताना को रामलीला कमेटी शहर के चेयरमैन मनोनीत होने पर बधाई भी दी गई। बैठक में नितिन जांघू, डॉ. ब्रह्मानंद वर्मा, राम कुमार रिटोलिया, राव जयसिंह, बलराम गुप्ता, सतबीर गौड़, नंदलाल ठुकराल, रामदयाल पाहवा, वासुदेव आनंद, संदीप फौगाट, महेश गुप्ता, विनोद गर्ग, संजय चांगरोडिया, सुनील गर्ग, जयभगवान समसपुर, अमन गर्ग, दीपक जून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed