फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   To become Agniveer, youth will have to run 1600 meters and do zig-zag balance.

Charkhi Dadri News: अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को लगानी होगी 1600 मीटर दौड़ और जीग-जैग बैलेंस करना होगा पार

Wed, 16 Oct 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 16 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
To become Agniveer, youth will have to run 1600 meters and do zig-zag balance.
 चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय
चरखी दादरी। अग्निवीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले चार जिलों के उम्मीदवारों के लिए 4 से 14 नवंबर तक भिवानी के भीम स्टेडियम में शारीरिक परीक्षण होगा। चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय की ओर से शारीरिक परीक्षण लिया जाएगा और इसमें चरखी दादरी के अलावा भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के युवा शामिल होंगे।
विज्ञापन

अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी जबकि 9 फीट की डीच को भी पार करना होगा। इसके अलावा कम से कम 6 और अधिकतम 10 चिनअप्स और जीग-जैग बैलेंस पार करना होगा। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल के संदीप ने बताया है उम्मीदवार www.joinindianarmy वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार नवंबर को अग्निवीर टेक्निकल में महेंद्रगढ़, रेवाडी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के सभी तहसीलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। पांच नवंबर को अग्निवीर ओए/एसकेटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के सभी तहसीलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। छह नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी में महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले के तहसील नांगल चौधरी, बावल, दाहिना, नाहर और पाल्हावास के अभ्यर्थी भाग लेंगे। सात नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी में महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी जिला की बाढड़ा, नारनौल और सतनाली तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



8 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी का होगा शारीरिक परीक्षण
8 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी का शारीरिक परीक्षण होगा और इसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी जिला की दादरी, कोसली और अटेली तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 9 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी में रेवाड़ी और भिवानी जिले की रेवाड़ी और लोहारू तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 10 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी में भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले की बवानीखेड़ा, महेंद्रगढ़, धारूहेड़ा और मनेठी तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 11 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी में भिवानी और महेंद्रगढ़ जिले की कनीना, सिवानी और तोशाम तहसील के, 12 नवंबर को भिवानी और चरखी दादरी जिले की बौंदकलां, भिवानी और बहल तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे।



शारीरिक परीक्षण पास करने वालों का अगले दिन होगा मेडिकल
दादरी भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल संदीप ने बताया कि जो युवा शारीरिक परीक्षण को पास करेंगे, उन अभ्यर्थियों का अगले दिन मेडिकल टेस्ट होगा। उन्होंने कहा कि अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो तो दादरी सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed