फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Till now only 17 percent farmers have reached the market, millet procurement and lifting process is still slow

Charkhi Dadri News: अब तक 17 प्रतिशत किसान ही पहुंचे मंडी, बाजरा खरीद और उठान प्रक्रिया फिर भी धीमी

Wed, 16 Oct 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 16 Oct 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Till now only 17 percent farmers have reached the market, millet procurement and lifting process is still slow
चरखी दादरी। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर बाजरा का पंजीकरण करवाने वाले 56,810 किसानों में से अब तक 9954 ही मंडी पहुंचे हैं। बावजूद इसके बाद तीनों केंद्रों पर खरीद और उठान की प्रक्रिया धीमी चल रही है। आने वाले कुछ दिनों में आवक बढ़ेगी और अब अगर खरीद व उठान प्रक्रिया तेज नहीं की गई तो खरीद केंद्रों पर जगह की कमी खलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में बाजरा खरीद के लिए 5 केंद्र बनाए गए हैं और इनमें से तीन केंद्रों पर ही बाजरा की आवक व खरीद हो रही है। दूसरी ओर खरीद व उठान प्रक्रिया भी धीमी चल रही है। तीन केंद्रों पर खरीदे गए बाजरा में से अब तक 50 प्रतिशत ही गोदामों तक पहुंच पाया है। बुधवार की बात करें तो तीनों केंद्रों पर 23,867 क्विंटल बाजरा पहुंचा जबकि एजेंसी ने 19,824 क्विंटल बाजरा गोदाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन

दादरी मंडी में बुधवार की अगर स्थित देखें तो 476 किसानों ने गेटपास कटवाए और 11,484 क्विंटल बाजरा की आवक हुई। वहीं, मंडी में शाम तक 12,287 क्विंटल की खरीद की गई। वहीं, झोझूकलां खरीद केंद्र पर 261 किसानों ने गेटपास कटवाए जबकि आवक 5950 क्विंटल की हुई। छपार और बौंदकलां खरीद केंद्र पर एक भी किसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 9954 किसान कटवा चुके गेट पास
तीनों खरीद केंद्रों की ओवरऑल स्थिति देखें तो तो अब तक 9954 किसानों ने गेट पास कटवाए हैं। अब तक सभी केंद्रों पर 2,52,590 क्विंटल बाजरा पहुंचा है और एजेंसी ने इसमें से 1,73,652 क्विंटल की खरीद की है। वहीं, अब तक एजेंसी 87,077 क्विंटल बाजरा की उठान करवा चुकी है। फिलहाल साढ़े 86 हजार क्विंटल बाजरे की उठान बाकी है।





जानिये...किस केंद्र पर क्या है खरीद की स्थिति



खरीद केंद्र - गेटपास कटे - कुल आवक - कुल खरीद - उठान

दादरी - 5787 - 1,52,844 - 1,05,565 - 49,000

बाढड़ा - 2236 - 51,880 - 36,625 - 25,063
झोझूकलां - 1931 - 47,866 - 31,462 - 13,014





बुधवार को जिले के तीनों केंद्रों पर 20,785 क्विंटल बाजरा की खरीद की गई जबकि 19,824 क्विंटल बाजरा गोदामों तक पहुंचाया गया। खरीद और उठान कार्य को और गति दी जाएगी।
सतीश सैनी, मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed