फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   thugs duped man of Rs 4 lakh on pretext of getting his son recruited as a GD constable In Dadri

Dadri: बेटे को GD कांस्टेबल में भर्ती करवाने का दिया झांसा, बदमाशों ने व्यक्ति से ठगे 4 लाख; महिला पर केस दर्ज

Tue, 25 Jun 2024 10:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Jun 2024 10:40 AM IST
सार

राजसिंह ने 2 मार्च 2024 को उन्हें चरखी दादरी की प्रेमनगर कॉलोनी निवासी सुमन से मिलवाने ले आया। राजसिंह ने उन्हें बताया कि आगे की प्रक्रिया की जानकारी सुमन ही उन्हें देगी। इसके बाद उसका पिता, गांव निवासी राकेश व धर्मपाल सुमन से मिलने दादरी पहुंचे। वहां सुमन ने उनका काम करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
thugs duped man of Rs 4 lakh on pretext of getting his son recruited as a GD constable In Dadri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

राजस्थान की सूरजगढ़ तहसील के उरीका गांव निवासी एक व्यक्ति से बेटे को नौकरी लगाने के नाम पर उसी गांव के एक व्यक्ति ने अपनी परिचित महिला की मदद से चार लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जीडी कांस्टेबल लगवाने का झासा देकर आठ लाख रुपये में सौदा तय किया। परीक्षा पास न होने पर जब युवक के पिता ने चार लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी दे डाली। पीड़ित ने दादरी एसपी कार्यालय में शिकायत दी जिसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने उरीका निवासी राजसिंह और दादरी शहर के प्रेमनगर कॉलोनी निवासी महिला सुमन पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में उरीका गांव निवासी सुमित पुत्र प्रीतम सिंह ने बताया कि उसने कांस्टेबल जीडी, एसएसएफ एवं राइफलमैन जीडी भर्ती के लिए फार्म भरा था। परीक्षा के लिए उसका केंद्र उत्तर-प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर 62 में आया था। सुमित ने बताया कि प्रवेश प्रमाण पत्र आने के बाद उसके गांव का भैंस व्यापारी राजसिंह उनके घर आया। राजसिंह ने प्रीतम सिंह से कहा कि वो आठ लाख रुपये में सुमित को नौकरी लगवा सकता है।
विज्ञापन


इसके बाद राजसिंह ने 2 मार्च 2024 को उन्हें चरखी दादरी की प्रेमनगर कॉलोनी निवासी सुमन से मिलवाने ले आया। राजसिंह ने उन्हें बताया कि आगे की प्रक्रिया की जानकारी सुमन ही उन्हें देगी। इसके बाद उसका पिता, गांव निवासी राकेश व धर्मपाल सुमन से मिलने दादरी पहुंचे। वहां सुमन ने उनका काम करवाने का आश्वासन दिया और प्रीतम सिंह से अन्य लोगों की मौजूदगी में चार लाख रुपये ले लिए। वहीं, बाकी चार लाख रुपये नौकरी लगने के बाद घर आकर देने की बात कही। शिकायतकर्ता सुमित का कहना है कि परीक्षा में वो पास नहीं हुआ और जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो राजसिंह और सुमन ने उन्हें धमकी दी। अब परेशान होकर वो एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने राजसिंह और सुमन के खिलाफ धारा 420,406 और 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
इस संबंध में एसपी कार्यालय में शिकायत आई थी। इसके आधार पर उरीका निवासी राजसिंह और दादरी की प्रेमनगर निवासी महिला सुमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। -रमेश कुमार, एसएचओ, दादरी शहर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed