{"_id":"5f3ad3c08ebc3eaae1202016","slug":"three-people-found-corona-positive-charkhidadri-news-rtk569183296","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किशोर समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किशोर समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
जिले में सोमवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। तीनों में से दो संक्रमित गांव और एक शहर का रहने वाला है। डोहकी गांव निवासी एक संक्रमित का सैंपल भिवानी लिया गया था जबकि दो के सैंपल दादरी में ही हुए थे। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा 14 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि सोमवार को जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 221 हो गई है। इनमें से 153 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो चुकी है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले में अब कोरोना के 67 उपचाराधीन केस हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को शहर निवासी 22 वर्षीय युवक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरी कोरोना पॉजिटिव केस गांव डोहकी का है। इस 44 वर्षीय व्यक्ति का भिवानी सैंपल हुआ था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। तीसरा संक्रमित हिंडोल गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर है। वह एक संक्रमित के संपर्क में आया था।
जिले में कोरोना टेस्ट के लिए विभाग ने लिए 9293 सैंपल
जिले में रविवार तक 9293 लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 8957 की रिपोर्ट निगेटिव और 218 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 1605 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं जबकि 1886 होम क्वारंटीन हैं। कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 11 और क्वारंटीन सेंटरों में दस लोग भर्ती हैं। 114 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।